• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Nikay Chunav: आज से शुरू हुआ पहले चरण का नामांकन, ये दस्तावेज है जरूरी

Writer D by Writer D
11/04/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Nikay Chunav

Nikay Chunav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। नगर निकाय चुनाव (Nagar Nikay Chunav) के प्रथम चरण के मतदान के लिए मंगलवार से नामांकन (Nomination) प्रक्रिया शुरू होगी। मेयर पद के प्रत्याशी एडीएम प्रशासन कोर्ट में नामांकन करा सकेंगे। नगर निगम के पार्षद, नगर पंचायत अध्यक्ष और उसके सभासद पद के प्रत्याशी जोन के अलग-अलग कार्यालयों में नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।

नामांकन (Nomination) पत्र दाखिल करने का सिलसिला 17 अप्रैल तक चलता रहेगा। कार्य दिवसों में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन कराए जा सकेंगे। हालांकि, किसी प्रमुख राजनीतिक दल ने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं। प्रत्याशियों के नामों का एलान नहीं हुआ है।

अधिसूचना के मुताबिक, प्रत्याशी जमानत की धनराशि ट्रेजरी चालान से बैंक या फिर कोषागार में जमा करेंगे। कोई भी प्रत्याशी एक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चार नामांकन भर सकता है। लेकिन, जमानत राशि एक बार ही जमा करनी है। प्रत्याशियों के साथ प्रस्तावक, निर्वाचक अभिकर्ता, एक सहयोगी समेत तीन लोगों को नामांकन कक्ष तक जाने की अनुमति दी गई है। नामांकन पत्र में दर्ज ब्योरा रोजाना देर शाम तक राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की जानी है।

नामांकन (Nomination) स्थल से 200 मीटर दूर रहेगी भीड़

नामांकन स्थल से 200 मीटर की परिधि के बाहर ही प्रत्याशियों के साथ आने वाली भीड़ को रोका जाएगा। नामांकन स्थल पर कानून व्यवस्था दुरुस्त रहेगी। इसके उचित इंतजाम किए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी की अनुमति के बगैर नहीं होगा प्रचार

जिला प्रशासन की अनुमति के बगैर प्रचार-प्रसार नहीं किया जा सकेगा। किसी व्यक्ति की तरफ से राजनीतिक दल व उनके प्रत्याशियों की अनुमति के बिना उनके पक्ष में सामग्री प्रकाशित नहीं कराई जाएगी। इसके उल्लंघन पर कार्रवाई होगी।

30 वर्ष की आयु वाले लड़ सकते हैं मेयर के चुनाव

मेयर और नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाले व्यक्ति की वर्म तीस वर्ष होनी चाहिए। पार्षद और नगर पंचायत सदस्य के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 21 वर्ष तय है।

नामांकन (Nomination) पत्र लेने के नियम

– निर्धारित शुल्क जमा कराएं

– जमानत राशि की तीन प्रतियां

– शपथ पत्र में आपराधिक व संपत्तियों का ब्योरा देना जरूरी

– जाति प्रमाण पत्र के साथ शपथ पत्र

– पंफलेट जमा करना होगा

ये दस्तावेज जमा होंगे

संबंधित निकाय में एक वर्ष से अधिक की बकाएदारी न होने का प्रमाण पत्र

जमानत राशि जमा करने की रसीद

आरक्षित पदों के प्रत्याशियों को जाति प्रमाण पत्र के साथ शपथ पत्र

आपराधिक और संपत्तियों का ब्योरा नोटरी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार से सत्यापित शपथ पत्र

कोई भी मतदाता एक से अधिक प्रत्याशी का प्रस्तावक नहीं बन सकेगा।

एक नजर में पूरा शेड्यूल

नामांकन पत्र जमा करना 11 से 17 अप्रैल (सुबह 11 से 3 बजे तक)

नामांकन पत्रों की जांच 18 अप्रैल (सुबह 11 से कार्य की समाप्ति तक)

नाम वापसी 20 अप्रैल (सुबह 11 से कार्य की समाप्ति तक)

चुनाव चिह्न आवंटन 21 अप्रैल (सुबह 11 से कार्य की समाप्ति तक)

मतदान 04 मई (सुबह 7 से शाम 6 बजे तक तक)

मतगणना 13 मई (सुबह 8 से समाप्ति तक)

इन मंडलों एवं जिलों में पहला चरण

सहारनपुर मंडल – शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर

मुरादाबाद मंडल – बिजनौर,अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल

गोरखपुर मंडल – गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर

आगरा मंडल – आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी

झांसी मंडल – झांसी, जालौन, ललितपुर

प्रयागराज मंडल – कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़

लखनऊ मंडल – उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी

देवीपाटन मंडल – गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती

वाराणसी मंडल – गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर

देवीपाटन मंडल – गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती वाराणसी मंडल – गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर

Tags: Election newsLucknow Newsnagar nikay chunavnikay chunavnikay chunav 2023UP Nikay Chunavup nikay chunav 2023
Previous Post

बालों को मजबूत बनाएगी बीयर, आजमाए इससे बने ये हेयर मास्क

Next Post

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी अशरफ की पेशी, जानें वजह

Writer D

Writer D

Related Posts

Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष की माला धारण करने के बाद इन नियमों का जरूर रखें ध्‍यान

07/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर न खरीदें ये सामान, हो जाएगा अनर्थ

07/04/2026
Mango peel pickle
Main Slider

आम खाने के छिलके से बनाएं टेस्टी आचार, देखें ये यूनीक रेसिपी

07/04/2026
फैशन/शैली

गर्मियों में इस तरह लगाएं कुलनेस के साथ स्टाइल का तड़का

07/04/2026
Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान

06/04/2026
Next Post
Ashraf

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी अशरफ की पेशी, जानें वजह

यह भी पढ़ें

Sankashti Chaturthi

संकष्टी चतुर्थी के दिन बप्पा को लगाएं इसका भोग, धन की होगी बरसात

19/10/2024
CM Dhami

‘नारी शक्ति महोत्सव’ में 1,000 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

07/03/2024
mount everest

माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई में आया है बदलाव, नेपाल-चीन जल्द करेंगे घोषणा

27/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version