Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

निकिता पोरवाल के सिर सजा Femina Miss India 2024 का ताज

Nikita Porwal

Nikita Porwal

मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल (Nikita Porwal) ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब जीता है। उन्हें साल 2023 की विनर रही चुकीं नंदिनी गुप्ता ने ताज पहनाया। अब निकिता पोरवाल मिस वर्ल्ड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली निकिता पोरवाल पवित्र नगरी उज्जैन की रहने वाली हैं। पर क्या आप जानते हैं निकिता पोरवाल पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस Aishwarya Rai की डाई हार्ट फैन हैं। ऐश्वर्या राय की पूरी दुनिया दीवानी है, लेकिन निकिता पोरवाल को उनकी क्या क्वालिटी पसंद है, जान लीजिए।

दरअसल निकिता पोरवाल (Nikita Porwal) को ऐश्वर्या राय का एलिगेंस और इंटेलिजेंस बेहद पसंद है। उसी तरह से जिंदगी जीना चाहती हैं। यूं तो निकिता पोरवाल की पहली फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है, जिसका ट्रेलर 9 अगस्त को आ चुका है। पर बॉलीवुड फिल्मों में उनका एक सपना है, जिसे वो पूरा करना चाहती हैं।

कौन है निकिता पोरवाल (Nikita Porwal)

निकिता पोरवाल (Nikita Porwal)की शुरुआत थिएटर से हुई थी। उन्होंने 60 से ज्यादा नाटकों में एक्टिंग की है और ‘कृष्ण लीला’ नाम के नाटक के 250 पन्ने लिखे हैं। साथ ही एक फीचर फिल्म का हिस्सा रह चुकी हैं, जिसे जल्द इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाएगा। पर निकिली पोरवाल फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के साथ काम करना चाहती हैं।

संजय लीला भंसाली के साथ कई एक्टर्स काम करने का सपना देखते हैं, इन्हीं में से एक हैं निकिता पोरवाल। हालांकि, यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी स्ट्रगल किया है, वो खुद कहती हैं कि आज भी पीछे मुड़कर देखती हैं, तो लगता है बहुत स्ट्रगल किया है।

‘लॉरेंस बिश्नोई फिल्मी एक्टर्स से भी ज्यादा स्मार्ट’, राम गोपाल वर्मा ने किया चौकाने वाला दावा

निकिता पोरवाल (Nikita Porwal)18 साल की उम्र से काम कर रही हैं। उन्होंने बतौर टीवी एंकर करियर की शुरुआत की थी। काफी वक्त से थिएटर भी कर रही हैं। फेमिना में निकिता ने बताया था कि आखिर क्यों उन्हें ऐश्वर्या राय पसंद है। उनका कहना था कि वो खूबसूरती और बुद्धि का परफेक्ट एग्जांपल है, जिनका एफर्टलेस चार्म उनकी सुंदरता पर चार चांद लगाता है। जिस तरह से वो मॉर्डनिटी के साथ भारतीय विरासत का गर्व से जश्न मनाती हैं, वो तारीफ के काबिल है। दरअसल निकिता को जानवरों से काफी प्यार है। उनका कहना है कि हमें उनका ध्यान रखना चाहिए।

Exit mobile version