Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुंबई-गोवा हाईवे पर कार और ट्रक में भीषण टक्कर, नौ लोगों की मौके पर मौत

Collision

Nine killed in car and truck collision

नई दिल्ली। मुंबई-गोवा हाईवे (Mumbai-Goa Highway) पर कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर (Collision) में नौ लोगों की मौत होने की खबर है। मृतकों में चार महिलाएं शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे रायगढ़ के मानगाव के रोपोली गांव के पास हुई है। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

गुरुवार यानी आज सुबह पांच बजे रेपोली गांव के पास ये दुर्घटना हुई है। दुर्घटना की खबर मिलते ही गोरेगांव पुलिस स्पॉट पर पहुंची। इसमें एक चार वर्ष का बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। स्थानीय लोगों और पुलिस के प्रायास के कारण इस बच्चे को बचाया जा सका। पुलिस के मुताबिक उलटी तरफ से आ रहे ट्रक ने ईको कार को टक्कर मारी जिसके चलते ये हादसा हुआ है।

गौरतलब है कि बीते दिनों महाराष्ट्र में ही एक और गंभीर सड़क हादसा हुआ था। यहां  पालघर में एक कंटेनर और कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में चार लोग घायल भी हुए, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। ये हादसा महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को गुजरात के औद्योगिक शहर अहमदाबाद को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ था।

Exit mobile version