Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नौ साल की मासूम के साथ नाबालिग ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Rape

Rape

उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के खन्ना क्षेत्र में नौ साल की एक बालिका के साथ बलात्कार किये जाने की घटना प्रकाश में आयी है।

पुलिस उप अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि खन्ना गांव में घटी इस वारदात को 13 साल के एक किशोर ने अंजाम दिया। आरोपी किशोर के पिता बालिका के घर मजदूरी करता था। जिसके चलते उक्त किशोर का बालिका के घर आना.जाना था। वे एक दूसरे के साथ खेलते रहते थे।

रोज की तरह कल दोपहर भी किशोर बालिका के घर गया था। खेलते हुए वह बालिका को पास में ही खंडहर पड़े एक मकान में ले गया जहां उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बालिका के खून से लथपथ हो जाने और चीखने चिल्लाने पर किशोर तब उसे छोड़ कर भाग गया।

रावलपिंडी विस्फोट में कम से कम 25 लोग घायल

उन्होने बताया कि बालिका की चीखें सुन परिजन मौके पर पहुंचे और उसकी हालत देख हक्का बक्का रह गए। बालिका का तत्काल उपचार कराया गया। मामले में किशोर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने देर शाम उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस ने आरोपी किशोर को चित्रकूट के बाल संरक्षण ग्रह भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version