• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निर्मला सीतारमण: आपात कर्ज सुविधा गारंटी योजना में और बदलाव लाने को है तैयार

Desk by Desk
26/08/2020
in ख़ास खबर
0
बैंकिंग विनियमन (संशोधन) विधेयकbanking regulation (amendment) bill

banking regulation (amendment) bill

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि सरकार छोटे उद्यमों को गारंटी मुक्त कर्ज सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तीन लाख करोड़ रुपये की आपात कर्ज सुविधा गारंटी योजना में और बदलाव लाने को तैयार है। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के अनुसार वित्त मंत्री ने कहा कि घरेलू राजस्व प्राप्ति को लेकर इस समय चिंता है क्योंकि पर्यटन, रियल एस्टेट, होटल एवं आतिथ्य तथा एयरलाइन क्षेत्र पर कोविड- 19 महामारी का बहुत बुरा असर हुआ है।

RBI ने भूमि, श्रम और बिजली क्षेत्र में जीएसटी परिषद जैसे निकाय गठित करने का दिया सुझाव

सीआईआई सदस्यों के साथ बंद कमरे में हुई बैठक में सीतारमण ने कहा कि ढांचागत क्षेत्र में सुधार सरकार की सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। ऐसे में वह बैंकों सहित मंत्रिमंडल से मंजूरी प्राप्त विनिवेश प्रस्तावों पर तेजी से आगे बढ़ेगी।  सीआईआई ने सीतारमण के हवाले से कहा, तीन लाख करोड़ रुपये की गारंटी मुक्त ऋण योजना अब पेशेवरों के लिए खुली है और यदि जरूरत पड़ती है तो सरकार इसमें और बदलावों के लिए तैयार है।

ऐप्पल अगले दो महीने में भारत में अपना ऑनलाइन स्टोर खोलने को तैयार

सीतारमण ने कहा कि सरकार के लिये ढांचागत सुधार सबसे अहम प्राथमिकता है। यह कोविड- 19 की चुनौतियों का मुकाबला करने के लिये की गई सरकारी घोषणाओं में परिलक्षित होती है। सरकार चिंताओं को जानने और समझने के लिये उद्योगों से मिल रही है। निजी क्षेत्र से निवेश बढ़ाने के मुद्दे पर सीतारमण ने कहा कि सरकार ने सितंबर 2019 में कंपनी कर की दर में बड़ी कटौती की लेकिन कोविड- 19 की वजह से निवेश नहीं हो सका। कोविड- 19 के बाद की परिस्थितियों में अब डेटा केन्द्रित विनिर्माण मॉडल और वित्तीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नया निवेश हो सकता है। सीतारमण ने कहा कि बैंकों को पर्याप्त समर्थन देने के लिये सरकार रिजर्व बैंक के साथ मिलकर काम कर रही है।

Tags: Finance Minister Nirmala Sitharamanfinance ministryGuaranteed debtNirmala Sitharamanगारंटी मुक्त कर्जनिर्मला सीतारमणवित्त मंत्रालयवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
Previous Post

RBI ने भूमि, श्रम और बिजली क्षेत्र में जीएसटी परिषद जैसे निकाय गठित करने का दिया सुझाव

Next Post

कोरोना कंट्रोल करने के लिए योगी सरकार सख्त, टेस्ट में तेजी लाने के निर्देश

Desk

Desk

Related Posts

money
Main Slider

रविवार के दिन इन उपायों को कर धन-धान्य से भरें अपना घर

08/02/2026
Idli
Main Slider

रविवार को उठाए रवा इडली के नाश्ते का लुत्फ़, देखें रेसिपी

08/02/2026
Main Slider

हाथों को सुन्दर बनाने के लिए घर में बनाएं स्क्रब

08/02/2026
Main Slider

पोषक तत्‍वों से भरपूर होती है शिमला मिर्च, जानें क्या है फायदे

27/01/2026
cooking oil
ख़ास खबर

ऐसे जानें कुकिंग आयल मिलावटी है या शुद्ध

17/12/2025
Next Post
कोरोना टेस्ट Corona test

कोरोना कंट्रोल करने के लिए योगी सरकार सख्त, टेस्ट में तेजी लाने के निर्देश

यह भी पढ़ें

fire brokeout in game zone

राजकोट में गेम जोन में लगी भीषण आग, 22 की मौत, कई फंसे

25/05/2024

सुशांत सिंह राजपूत केस की अब CBI करेगी जांच, सुप्रीम कोर्ट को केंद्र ने दी जानकारी

05/08/2020
robber arrested

सुल्तानपुर लूट में 50 हजार इनामी लुटेरे को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

19/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version