Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

‘Ramayan’ के निषाद राज उर्फ ‘चंद्रकांत पंड्या’ का निधन, दीपिका-अरुण ने जताया दुख

टीवी के सबसे बड़े शो में से एक है ‘रामायण’ जो भारत के लगभग हर घर में देखा गया है और लॉकडाउन के दौरान इस खास शो को ऑनएयर किया गया था, जिसकी टीआरपी ने सबको हैरान करके रख दिया था। ऐसे में अब इस शो से जुड़ी एक दुखद खबर आ रही है। दरअसल ‘रामायण’ में महत्वपूर्ण किरदार निभाने वाले एक्टर चंद्रकांत पंड्या का निधन हो गया।

चंद्रकांत पंड्या के निधन की पुष्टि रामायण में सीता का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखलिया ने की है। दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट करते हुए चंद्रकांत पंड्या के निधन पर दुख व्यक्त किया। चंद्रकांत की एक तस्वीर शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा, आपकी आत्मा को शांति मिले चंद्रकांत पंड्या, रामायण के निशान राज’। वहीं रामायण में राम का किरदार करने वाले एक्टर अरुण गोविल ने भी चंद्रकांत के निधन पर शोक व्यक्त किया।

विटामिन सी की कमी से हो सकती हैं कई बीमारियां

दरअसल, गुजरात के बनासकांठा जिले के भीलड़ी गांव के रहने वाले चंद्रकांत पंड्या का जन्म एक 1 जनवरी 1946 में एक बिजनेस फैमिली में हुआ था। जानकारी के मुताबिक ‘रामायण’ के अलावा चंद्रकांत पंड्या ने 100 से अधिक हिंदी गुजराती फिल्मों और टीवी धारावाहिक में काम किया था। बतातें चले कि रामायण में रावण का महत्वपूर्ण किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी के निधन को कुछ ही समय हुआ कि एक और कैरेक्टर के निधन की खबर सामने आ गई।

Exit mobile version