• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नितिन गडकरी ने अयोध्या की 84 कोसी मार्ग को राष्ट्रीय महामार्ग किया घोषित

Writer D by Writer D
06/01/2022
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। गडकरी ने यहां अयोध्या की 84 कोसी मार्ग को राष्ट्रीय महामार्ग घोषित किया।

गडकरी ने घोषणा करते हुए कहा कि यह मेरे जीवन का परम भाग्य है कि अयोध्या की भूमि और 84 कोसी मार्ग के शिलान्यास का गौरव मिला। प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र से सभी कुछ जुड़ा है, आज बहुत खुशी होती है जब राम मंदिर बन रहा है।

गडकरी ने कहा कि रामायण और महाभारत ने सभी को गौरवान्वित किया। उन्होंने इस दौरान 84 कोसी मार्ग को राष्ट्रीय महामार्ग घोषित किया। अयोध्या जनपद में 3100 करोड़ खर्च करके 200 किलोमीटर में निर्माण कार्य हो रहा है। पूरा प्रोजेक्ट 4000 करोड़ का है और 235 किलोमीटर पूरा मार्ग है। हम ऐसा मार्ग बनाएंगे कि साधु संतों को परिक्रमा करने में दिक्कत न हो।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने कहा कि 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के दोनों तरफ 5 मीटर चौड़ा परिक्रमा पथ होगा जिसपर हरी घास होगी। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग अपनी कल्पना बताना चाहते हैं, बताए।।। हम उन सपनों को पूरा करेंगे। साथ ही सभी तीर्थ स्थलों को जोड़ा जाएगा, 23 स्थानों पर शाकाहारी भोजन और विश्राम की व्यवस्था होगी। इसके अलावा सरयू तट के दोनों किनारों को जोड़ने के लिए दो भव्य पुलों का निर्माण भी होगा।

उन्होंने कहा कि अयोध्या के इतिहास को लेकर कैसा प्रोजेक्ट होगा, इस पर विचार चल रहा है। 5600 करोड़ से रिंग रोड बना रहे हैं, जिससे प्रभु श्रीराम के दर्शन करने आने वाले लोगों को सुगमता होगी। 2000 करोड़ खर्च करके राम जानकी मार्ग का निर्माण हो रहा है।

Tags: ayodhya newsNitin Gadkariup news
Previous Post

कोविड काल में ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार देकर अधिकारियों ने दी विकास काे गति : मनोज कुमार

Next Post

रामलीला मैदान बनेगा मिनी स्टेडियम, सीएम धामी ने की घोषणा

Writer D

Writer D

Related Posts

Guru Nanak
Main Slider

कब मनाई जाएगी गुरु नानक जयंती? जानें पर्व का महत्व

05/11/2025
Aarti
Main Slider

भगवान की आरती करने के दौरान जरूर करें इन नियमों का पालन

05/11/2025
revenue disputes
उत्तर प्रदेश

राजस्व निस्तारण में लखनऊ अव्वल, CM योगी की मॉनीटरिंग से आया सुधार

04/11/2025
Major action against codeine syrup and drugs
उत्तर प्रदेश

अवैध कोडीन सिरप और नशीली दवाओं पर बड़ी कार्रवाई, 16 एफआईआर और 6 गिरफ्तार

04/11/2025
sugarcane
उत्तर प्रदेश

प्रदेश की 21 चीनी मिलों ने शुरू किया गन्ना पेराई कार्य,पेराई सत्र 2025-26 का विधिवत शुभारम्भ

04/11/2025
Next Post

रामलीला मैदान बनेगा मिनी स्टेडियम, सीएम धामी ने की घोषणा

यह भी पढ़ें

Raj Thackeray

अगर नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं होते तो राम मंदिर का निर्माण नहीं हो पाता : राज ठाकरे

13/04/2024
Gangu Ramsay

गंगू रामसे ने 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, थे मशहूर सिनेमैटोग्राफर

07/04/2024
CM Dhami

मानव वन्यजीव संघर्ष में अब 6 लाख मिलेगा अनुग्रह राशि

10/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version