Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नितिन गडकरी को मिली जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप

Nitin Gadkari

Nitin Gadkari

नागपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) को जान से मारने की धमकी मिली है। नागपुर स्थित कार्यालय में लैंडलाइन फोन पर किसी अज्ञात शख्स द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। नितिन गडकरी के कार्यालय की ओर से इसकी शिकायत नागपुर पुलिस को दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, किसी अज्ञात व्यक्ति ने नितिन गडकरी (Nitin Gadkari ) के नागपुर स्थित कार्यालय में फोन कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही उनके कार्यालय को भी उड़ाने की धमकी दी। केंद्रीय मंत्री के कार्यालय की ओर से इसकी शिकायत नागपुर पुलिस से की गई है, जिसके बाद नागपुर पुलिस आगे की तफ्तीश करने जुट गई है।

10 मिनट में दो बार आया फोन

नितिन गडकरी (Nitin Gadkari ) के कार्यालय में सुबह 11:30 बजे से 11:40 के बीच लगातार दो बार फोन आए। नितिन गडकरी के कार्यालय की तरफ से पुलिस थाने में शिकायत कर दी गई है, केंद्रीय मंत्री का जनसंपर्क कार्यालय नागपुर के खामला चौक पर स्थित है जोकि उनके घर से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर है। इस ख़बर की पुष्टि नागपुर पुलिस और नितिन गडकरी के कार्यालय ने की है।

Exit mobile version