Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नीतीश कुमार ने जेडीयू संसदीय दल का अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को बनाया

जेडीयू संसदीय दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा

जेडीयू संसदीय दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा को तत्काल प्रभाव से जेडी (यू) के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। नीतीश कुमार ने यह ऐलान उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाले आरएलएसपी के जद (यू) में विलय के बाद कुछ देर बाद ही कर दिया है।

उन्होंने कहा कि हम काफी समय से आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के साथ बातचीत कर रहे थे। जब मैंने अपने पार्टी सदस्यों के साथ इस पर चर्चा की, तो उन्होंने हमारे साथ पार्टी के विलय के अपने विचार पर खुशी जाहिर की है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की अगुवाई वाली राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) का रविवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में विलय हो गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पूरी पार्टी का जदयू में विलय किए जाने का औपचारिक ऐलान किया। इससे पहले कुशवाहा ने पार्टी के विलय को लेकर प्रेसवार्ता में पत्रकारों से बातचीत भी की।

प्रेसवार्ता के बाद उपेंद्र कुशवाहा जदयू कार्यालय पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका पूरे जोश के साथ स्वागत किया। नीतीश कुमार ने कुशवाहा को फूलों का गुलदस्ता भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद दोनों नेता गले मिलते नजर आए।

Exit mobile version