• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2014 में जो आए थे वो 2024 में रह पाएंगे की नहीं…, खेमा बदलते ही नीतीश के बदले सुर

Writer D by Writer D
10/08/2022
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Nitish Kumar

Nitish Kumar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के मुख्यमंत्री पद और तेजस्वी यादव के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही बिहार में आज से महागठबंधन की सरकार बन गयी। शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जल्द ही अन्य मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा। इसके लिए तारीख तय की जाएगी। साथ ही कहा कि जल्द ही विधानसभा का सत्र भी बुलाया जायेंगा।

2024 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों को एकजुट किया जाएगा

पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जो 2014 में प्रधानमंत्री बने वे 2024 में रहेंगे कि नहीं, उन्हें यह सोचना चाहिए। इससे चर्चा होने लगी है कि नीतीश कुमार 2024 में बिहार के मुख्यमंत्री का पद छोड़ लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को टक्कर देंगे। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पूरे देश में दौरा करेंगे। इसके लिए सभी विपक्षी दलों को एकजुट किया जाएगा।

नीतीश कुमार ने विपक्ष का आह्वान किया कि 2024 के लिए एकजुट हो जाएं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि विपक्ष खत्म हो जायेगा लेकिन अब हम आ गये विपक्ष से सब होगा। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार में मैं चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता था लेकिन भाजपा के दबाव में मुझे बनना पड़ा। साथ ही कहा कि 2015 में जदयू की बिहार में अच्छी स्थिति थी लेकिन 2017 में साजिश के तहत जदयू नीचे आ गया। पिछले दो महीन से जदयू के नेता भाजपा के व्यवहार से आहत थे। हम भी इस दौरान भाजपा के बारे में कुछ बाेले नहीं थे। अपने को अलग कर लिए थे।

बिहार को ऊंचाई पर पहुंचाएंगे: तेजस्वी

उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मजबूती से मिलकर बिहार को ऊंचाई पर पहुंचायेंगे। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अगले एक महीने में बिहार के नौजवानों के लिए सरकारी नौकरी लायेंगे।

हैकर्स के हाथ लगा 28 करोड़ भारतीयों का PF डाटा, UAN से आधार तक सारी डिटेल्स शामिल

भाजपा के पार्टी कार्यालय पर धरना देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये उनकी मर्जी है उन्हें धारणा देने दिजिए। उन्हें तो दिल्ली में पीएम के कार्यालय के पास ये काम करना चाहिए। जब उनके पास समय था तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिलाये, बिहार को विशेष पैकेज नहीं मिला तब वे क्या कर रहे थे।

बिहार की जनता खुश है: राबड़ी देवी

शपथ ग्रहण के बाद राजेन्द्र मंडप से बाहर निकलने के दौरान पूर्व उप मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि अच्छा लग रहा है। जो हुआ है जनता के हित में हुआ है। बिहार की जनता खुश है। राजश्री ने कहा कि वी ऑल हैप्पी, बिहार की जनता खुश है।

Tags: bihar newsbihar politicsNational newsNitish Kumar
Previous Post

वर्कआउट करते हुए राजू श्रीवास्तव को पड़ा दिल का दौरा, एम्स में भर्ती

Next Post

सुनील बंसल बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त, जेपी नड्डा ने किया ऐलान

Writer D

Writer D

Related Posts

kvs class 1 admission
Main Slider

KVS में एडमिशन का इंतजार खत्म! 9 अप्रैल को आएगी क्लास 1 लिस्ट

05/04/2026
women e-rickshaw pilots
उत्तर प्रदेश

यूपी में तैयार हो रही महिला ई रिक्शा पायलटों की फौज

05/04/2026
Raghav Chadha
Main Slider

पेश है एक छोटा सा ट्रेलर… राघव चड्ढा ने वीडियो से AAP नेताओं पर बोला हमला

05/04/2026
ISIS agent Rizwan Ahmed arrested in Kushinagar
Main Slider

कुशीनगर में ISIS का साया: जेल से निकलते ही बुना मौत का जाल

05/04/2026
CM Himanta Sarma
असम

जुबीन गर्ग को जल्द मिलेगा न्याय: मुख्यमंत्री हिमंत सरमा

05/04/2026
Next Post
Sunil Bansal

सुनील बंसल बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त, जेपी नड्डा ने किया ऐलान

यह भी पढ़ें

collision of two trucks

दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, चालक समेत तीन की मौत

28/11/2022
श्री बुढ़िया माई मंदिर

कुशीनगर: श्री बुढ़िया माई मंदिर में जलें 21 हजार दीप, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

15/11/2020
Dead Body

रेप के आरोपी का पेड़ से लटकता मिला शव, प्रेमिका पर लगा हत्या का आरोप

24/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version