Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नीतीश कुमार ने अखिलेश यादव से की मुलाक़ात, बीजेपी के लिए कही ये बात

Nitish Kumar

Nitish Kumar met Akhilesh Yadav

लखनऊ। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों को एक करने की कोशिश में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने सोमवार को यहां समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  से मुलाकात की।

तीनों नेताओं ने मुलाकात के बाद मीडिया को संबोधित किया। इस मौके पर नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी बातचीत बड़ी सकारात्मक रही। इस समय देश में जो हालात हैं। लोकतंत्र खतरे हैं। देश के लिए कोई काम नहीं हो रहा है सिर्फ प्रचार हो रहा है। सभी दलों से बातचीत जारी है। सब एकजुट होकर 2024 के चुनाव में भाजपा से लड़ेंगे और उन्हें हराएंगे।

नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि हम विभिन्न दलों को एकजुट करने के अभियान में लगे हुए हैं आज समाजवादी पार्टी से बात हुई है दूसरे भी दलों से बातचीत चल रही है सभी को साथ लेकर भाजपा को सत्ता से बेदखल करेंगे। कहा की हम किसी पद के दावेदार नहीं हैं।

समाजवादी पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह भी साफ किया है कि अलग- अलग राज्यों में क्षेत्रीय दलों के नेतृत्व में ही लोकसभा चुनाव लड़ा जाएगा।

खत्म हुआ इंतजार! कल जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट

ऐसे में बिहार के मुख्यमंत्री नतिश कुमार (Nitish Kumar) लगातार विपक्षी एकता को धार देने में जुटे हैं। वह पिछले दिनों दिल्ली में तमाम विपक्षी दलों से मुलाकात कर चुके हैं।

Exit mobile version