• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नीतीश कुमार ने दलाई लामा से की मुलाकात, लिया आशीर्वाद

Writer D by Writer D
30/12/2022
in बिहार, राष्ट्रीय
0
Nitish Kumar

Nitish Kumar, Dalai Lama

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शुक्रवार को बोधगया स्थित तिब्बतियन मोनेस्टी में बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा (Dalai Lama) से मुलाकात की। उन्होंने दलाई लामा को अंगवस्त्र एवं भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंटकर उनका अभिनंदन किया। दलाई लामा ने भी मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं भगवान बुद्ध की पेंटिंग भेंट की और आशीर्वाद दिया। इस दौरान दोनों के बीच आधे घंटे तक अध्यात्म एवं बौद्ध दर्शन पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने वैशाली में निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय का निर्माण कार्य पूरा होने पर उसके उद्घाटन के लिए दलाई लामा से आग्रह किया, जिस पर उन्होंने अपनी सहमति जताई। मुलाकात के पश्चात मुख्यमंत्री ने महाबोधि मंदिर बोधगया में पूजा अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए भगवान बुद्ध से प्रार्थना की।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इन दिनों बड़े पैमाने पर श्रद्धालु यहां आते हैं, भ्रमण करते हैं और दर्शन करते हैं। लोगों को यहां उपदेश मिलता है। यह एक परंपरा है। नीतीश ने कहा कि बीच में कोरोना के चलते दो-तीन साल प्रभावित रहा लेकिन इस बार फिर बड़ी संख्या में लोग यहां आए हैं। एक लाख के करीब श्रद्धालु अभी तक आ चुके हैं। यह बहुत खुशी की बात है। बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या शून्य हो गई थी लेकिन बाहर से आए लोगों की वजह से यहां पर ही कोरोना के मरीज मिले हैं। कोरोना जांच की सारी व्यवस्था की गई है।

लखनऊ विवि के कुलपति आलोक राय को मिला एक और कार्यकाल

सीएम ने कहा कि आप तो जानते ही हैं कि बौध धर्म को मानने वाले लोग बड़ी संख्या में हैं। इसको देखते हुए सब व्यवस्था की गई है। दलाई लामा बीच में दो साल से नहीं आ पाए लेकिन इस बार जैसे ही वे आए हैं, हम उनके दर्शन करने चले आए। कई बार हमने उनको यहां बुलाया है।

Tags: bihar newsbodhgaya newsDalai lamaNational newsNitish Kumar
Previous Post

लखनऊ विवि के कुलपति आलोक राय को मिला एक और कार्यकाल

Next Post

अलविदा 2022: दिल्ली हाई कोर्ट के ये 10 बड़े फैसले रहे चर्चा में

Writer D

Writer D

Related Posts

FDA
उत्तराखंड

त्योहारों पर मिलावटखोरों के खिलाफ सख़्ती, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में एफडीए का विशेष अभियान जारी

28/09/2025
1xBet
Main Slider

1xBet मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, सेलेब्स-क्रिकेटरों की करोड़ों की संपत्ति होगी जब्त

28/09/2025
CM Vishnudev Sai
Main Slider

सीएम विष्णुदेव साय ने सुनी ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 126वीं कड़ी

28/09/2025
CM Vishnudev Sai
राजनीति

भगत सिंह का जीवन हमें यह सिखाता है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णुदेव

28/09/2025
Chaitanyananda Saraswati
क्राइम

स्वामी चैतन्यानंद की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड पर भेजा

28/09/2025
Next Post
Delhi High Court

अलविदा 2022: दिल्ली हाई कोर्ट के ये 10 बड़े फैसले रहे चर्चा में

यह भी पढ़ें

Jila Badar

तीन शातिर छह महीने के लिए जिला बदर

15/06/2022

‘धकधक गर्ल’ की शादी को पूरे हुए 22 साल, वीडियो शेयर कर दिखाई पति नेने संग मैजिकल जर्नी

17/10/2021
CM Yogi

मां की ख़्वाहिश को सीएम योगी ने की पूरी, बच्ची को कराया अन्नप्राशासन

13/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version