• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘नीतीश जी, डेंगू हो जाए तो ‘बाबा’ के अस्पताल में इलाज कराएं’, गोरखपुर में भर्ती बिहार के मरीज ने दी नसीहत

Writer D by Writer D
14/11/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, बिहार, राष्ट्रीय
0
Nitish Kumar

Nitish Kumar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। यूपी में डेंगू (Dengue) का आतंक मचा हुआ है। सभी जिलों में सरकारी और प्राइवेट अस्पताल डेंगू के मरीजों से भरे पड़े हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग सरकारी अस्पतालों में मरीजों के इलाज में किसी प्रकार से लापरवाही नहीं बरत रहा है। सभी मरीजों का अच्छे से इलाज किया जा रहा है, जिससे वह जल्द से जल्द स्वस्थ्य हो सकें। यूपी में बाहरी राज्यों से भी मरीज आकर इलाज कराते हैं। बिहार (Bihar) के कई जिलों से डेंगू मरीज इस समय सीएम सिटी गोरखपुर में इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं।

बिहार में भी डेंगू पैर पसार चुका है। वहां पर स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर न होने के चलते मरीजों को गोरखपुर आकर इलाज कराना पड़ता है। इस समय गोरखपुर में डेंगू के मरीजों की संख्या 205 पहुंच चुकी है। गोरखपुर मंडल के साथ-साथ बिहार के कई जिलों से मरीज यहां इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं। बिहार के सिवान जिले के अंगौला गांव निवासी धन्नु कुमार इस समय गोरखपुर जिला अस्पताल में भर्ती हैं।

धन्नु कुमार ने बताया कि नौ नवंबर को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। वह 10 नवंबर की रात करीब दो बजे गोरखपुर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां तुरंत उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। धन्नु कुमार का कहना है कि गोरखपुर की स्वास्थ्य सेवाएं बहुत बेहतर हैं। उनका अच्छे से इलाज चल रहा है। डॉक्टर भी समय-समय पर आकर देख रहे हैं। किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। वहीं बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर धन्नु कुमार ने कहा कि वहां की स्वास्थ्य सेवाएं बहुत खराब हैं। अस्पताल के नाम पर सिर्फ एक कमरा रहता है।

बिहार के अस्पतालों की हालत बेहद खराब

धन्नु कुमार बिहार सरकार को यूपी की सरकार से काफी सीखने की जरूरत है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) अभी छह सालों से ही मुख्यमंत्री हैं, लेकिन यूपी के जिलों में स्वास्थ्य सेवाएं काफी सुधार दी गई हैं। गोरखपुर में तो बहुत ही बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं सरकार द्वारा दी जा रही हैं। वहीं नीतीश कुमार (Nitish Kumar) इतने सालों से मुख्यमंत्री हैं, लेकिन अभी तक बिहार के अस्पतालों को नहीं सुधार पाए।

खत्म हुआ 11 साल का वनवास, पुलिस थाने से रिहा हुए श्री राम

धन्नु ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें डेंगू हो जाए तो बाबा के अस्पताल में आकर इलाज कराएं, बिहार में न ही इलाज कराएं। गोरखपुर में आकर वह स्वास्थ्य सुविधाएं देख लें, उनको खुद ब खुद समझ में आ जाएगा कि बिहार अभी यूपी से कितना पीछे है। यहां किस प्रकार से मरीजों का ध्यान रखा जाता है, ये भी नीतीश कुमार को देखना चाहिए। जानकारी के लिए बता दें कि बिहार से रोजाना सैकड़ों मरीज इलाज कराने गोरखपुर आते हैं। सिवान, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण के लोग यहां इलाज के लिए आते हैं। यह भी कह सकते हैं कि वह गोरखपुर पर ही निर्भर हैं।

Tags: bihar newsdengueDENGUE CASESdengue newsdengue updatesgorakhpur newsNational newsup news
Previous Post

खत्म हुआ 11 साल का वनवास, पुलिस थाने से रिहा हुए श्री राम

Next Post

World Diabetes Day 2022: डायबिटीज के मरीज को जरूर करना चाहिए इन बीजों का सेवन

Writer D

Writer D

Related Posts

shrikhand
Main Slider

खाने के बाद मीठे में खाएं घर का बना श्रीखंड

07/05/2026
If you are a YouTuber then definitely know about copyright, read news
Main Slider

अगर आप यूट्यूबर हैं तो जरूर जाने कॉपीराइट के बारे में

07/05/2026
BJP leader Suvendu Adhikari's PA shot dead
Main Slider

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या

06/05/2026
ODOC
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओडीओसी योजना में यूपी के 75 जिलों का स्वाद: हर जनपद का पारंपरिक व्यंजन बनेगा पहचान

06/05/2026
Revenue
उत्तर प्रदेश

पिछले साल की तुलना में इस बार अप्रैल में राजस्व मदों में 2416.42 करोड़ रूपये की वृद्धि

06/05/2026
Next Post
Diabetes

World Diabetes Day 2022: डायबिटीज के मरीज को जरूर करना चाहिए इन बीजों का सेवन

यह भी पढ़ें

आर अश्विन

अश्विन बचपन से ही बनना चाहते थे कपिल देव

08/03/2022
akhilesh yadav

उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र को भाजपा ने बंधक बनाया : अखिलेश

10/07/2021
CM Dhami

सीएम धामी से किसानों के प्रतिनिधि मण्डल ने की भेंट

29/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version