Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कल 8वीं बार CM बनेंगे नीतीश कुमार, तेजस्वी होंगे डिप्टी सीएम

Nitish Kumar

Nitish Kumar

पटना। बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर करने के बाद नीतीश कुमार (Nitish Kumar ) कल दोपहर दो बजे फिर सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं। कुल सात पार्टियों के सहयोग से ये सरकार बनने जा रही है। नीतीश कुमार (Nitish Kumar ) आठवीं बार सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं। उनके साथ तेजस्वी यादव भी कल ही शपथ लेने वाले हैं।

खबर तो नई सरकार के मंत्रिमंडल को लेकर भी आई है। कहा जा रहा है कि 35 मंत्रियों का एक मजबूत मंत्रिमंडल देखने को मिल सकता है। इसमें दोनों जेडीयू और आरजेडी के खाते में 14 मंत्रालय जा सकते हैं। वहीं कांग्रेस को तीन और लेफ्ट को दो मंत्रालय दिए जा सकते हैं। जीता राम मांझी की पार्टी को भी एक मंत्रालय दिया जा सकता है। अभी तक मंत्रिमंडल को लेकर कोई औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन नीतीश कुमार ने महागठबंधन के सहयोगियों के साथ मिलकर चर्चा शुरू कर दी है।

वैसे मंगलवार का दिन बिहार की राजनीति में बड़ी उथल-पुथल वाला रहा। सबसे पहले नीतीश कुमार (Nitish Kumar ) ने राज्यपाल से मिल अपना इस्तीफा सौंपा और फिर सीधे राबड़ी देवी के निवास पर जा तेजस्वी यादव से मुलाकात की। उस मुलाकात में नीतीश ने महागठबंधन से नाता तोड़ने पर अफसोस जाहिर किया और एक नई शुरुआत पर जोर दिया। इसके बाद नीतीश और तेजस्वी दोनों फिर राज्यपाल से मिलने गए और उनके समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। कुल 164 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी राज्यपाल को सौंपी गई।

‘राजतिलक की करो तैयारी आ रहे हैं , लालटेन धारी’, लालू के बेटी ने किया ट्वीट

164 विधायकों का समर्थन

इससे पहले राजभवन में विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी सौंपने के बाद नीतीश कुमार ने दावा किया कि उनके साथ सात पार्टियों का समर्थन है। जिसमें 164 विधायक हैं। इसके अलावा एक निर्दलीय विधायक का भी सपोर्ट है।

विपक्ष में अकेले बैठेगी भाजपा

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा का काम सिर्फ छोटे दलों को नष्ट करना है। इस बार बिहार में ऐसा नहीं होगा। बिहार में सभी पार्टियों का हमे समर्थन है। ऐसे में विधानसभा में विपक्ष पर भाजपा अकेले बैठे नजर आएगी।

Exit mobile version