• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नीतीश ने कहा- हर घर गंगाजल की आपूर्ति से रुक सकता है भूजल का उपयोग

Writer D by Writer D
16/01/2021
in ख़ास खबर, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Nitish Kumar

Nitish Kumar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि जब हर घर तक गंगा के पानी की पर्याप्त आपूर्ति होने लगेगी तब लोगों को भूजल के उपयोग को रोकने के प्रति जागरूक किया जायेगा।

श्री कुमार ने शुक्रवार को यहां गंगा उद्वह योजना के तहत किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण करने के दौरान कहा कि जब हर घर तक गंगा के पानी की पर्याप्त आपूर्ति होने लगेगी तब लोगों को भूजल के उपयोग को रोकने के प्रति जागरूक किया जायेगा। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि इस योजना के जरिये गंगा का पानी राजगीर के अलावा गया, बोधगया और नवादा भी पहुंचाने की दिशा में काम आगे बढ़ रहा है इसलिये पानी के भंडारण पर विशेष ध्यान रखें ताकि लोगों को पूरे वर्ष जलापूर्ति सुनिश्चित हो सके। पानी के भंडारण के बचाव के लिए चहारदीवारी काफी ऊंची होनी चाहिये ताकि कोई चाहकर भी गड़बड़ नहीं कर सके।

नाबालिग से दुष्कर्म के जुर्म में बीस-बीस साल की कैद और 10 हजार का जुर्माना

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि एक-एक घर, सभी संस्थान एवं होटलों तक पूरे वर्ष गंगा के शुद्ध पानी की आपूर्ति करना है। उसी को ध्यान में रखते हुए पानी के भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित करें। बरसात के चार महीने में गंगाजल का भंडारण कर लोगों के उपयोग के लिए सालों भर आपूर्ति करना है। राजगीर की बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए पानी के पर्याप्त भंडारण की व्यवस्था करें ताकि भूजल के उपयोग की जरूरत नहीं पड़े। उन्होंने कहा कि भूजल के ज्यादा उपयोग को रोकने के उद्देश्य से ही गंगा का पानी लाया जा रहा है।

श्री कुमार ने इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गंगा उद्वह योजना के तहत गंगा का पानी राजगीर, गया, बोधगया और नवादा तक लाने का काम जल संसाधन विभाग द्वारा किया जा रहा है जबकि हर घर, होटलों और सभी संस्थानों में जलापूर्ति का काम लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को सौंपा गया है। इसके लिये रूट तय हो गया है। गया, नवादा और राजगीर में गंगाजल की पर्याप्त भंडारण क्षमता का काम आगे बढ़ रहा है। पानी को स्वच्छ करने के बाद इसकी आपूर्ति लोगों को की जायगी।

एकेटीयू का 18 वां दीक्षांत समारोह 16 जनवरी को, अनिल प्रकाश जोशी को दी जाएगी मानद उपाधि

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजगीर अंतर्राष्ट्रीय स्थल है वहीं गया की भी काफी महत्ता है। उन्होंने कहा कि इस योजना के कार्यान्वयन के लिए जमीन अधिग्रहण का काम भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस दिन गया, बोधगया, राजगीर और नवादा के लोगों को गंगा का पानी उपलब्ध होने लगेगा उस दिन उन्हें काफी प्रसन्नता होगी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधायक श्रवण कुमार एवं कौशल किशोर, मुख्य सचिव दीपक कुमार, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा एवं अनुपम कुमार, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव जीतेन्द्र श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, नालंदा के वन प्रमंडल पदाधिकारी डाॅ. नेसामणी के., जिलाधिकारी यशपाल मीणा, पुलिस अधीक्षक धूरत सायली सावलाराम सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Tags: bihar newsbihar politicsNational newsNitish Kumar
Previous Post

देश की एकता एवं अखण्डता अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए बाबा साहब ने किया संविधान का निर्माण : मिश्रा

Next Post

किसान नेता बिचौलियों के हित की अंतिम लडाई लड़ रहे हैं : सुशील

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
Next Post
susheel modi

किसान नेता बिचौलियों के हित की अंतिम लडाई लड़ रहे हैं : सुशील

यह भी पढ़ें

IPL

खेल जगत में भूचाल, इस देश के पूरे क्रिकेट बोर्ड ने दिया इस्तीफा

24/07/2022
JEE Main

बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड जारी, इस दिन से शुरू होगी परीक्षा

12/10/2025
PMEGP Scheme

PMEGP Scheme: गांव की बेटी ने खड़ा किया 25 लाख का उद्योग, ऑयल मिल से 27 लोगों को मिला रोजगार

20/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version