Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नौवें दिन भी नहीं हुआ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव, जानें अपने शहर के रेट

petrol

petrol

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी का असर घरेलू बाजार में दिख रहा है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 9वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। राजधानी दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल 103.97 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।

केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच रुपये तथा 10 रुपये प्रति लीटर की कमी करने से देश में इसकी कीमतों में कमी आयी थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश, कर्नाटक सहित देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने इन दोनों उत्पादों पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में कमी की है। इससे संबंधित राज्यों में इन दोनों पेट्रोलियम उत्पाद की कीमतों में और कमी आयी है। इसका असर आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बरकरार है।

उल्लेखनीय है कि इस वक्त दुनियाभर में कच्चे तेल की मांग बढ़ रही है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत 70 सेंट यानी 0.8 फीसदी की गिरावट के साथ 82.17 डॉलर प्रति बैरल रह गई। वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत भी 80 सेंट यानी एक फीसदी की गिरावट के साथ 80.79 डॉलर प्रति बैरल रही।

पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:

शहर का नाम——पेट्रोल (रुपये/लीटर)——(डीजल रुपये/लीटर)

दिल्ली————— 103.87-————— 86.67

मुंबई-—————109.98—————— 94.14

चेन्नई—————101.40 -————— 91.43

कोलकाता————104.67—————-89.79

Exit mobile version