Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कोई भी पात्र किसान क्षतिपूर्ति से वंचित न रहे : योगी

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के प्रत्येक किसान को उसकी फसलों के नुकसान की भरपाई राज्य सरकार करेगी। इसके लिए योगी सरकार ने 377 करोड़ रुपये स्वीकृत किये हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर टीम-9 की बैठक के दौरान किसानों के फसली नुकसान की एक-एक आने की भरपाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिवृष्टि या बाढ़ के कारण धान व गन्ना सहित जिस भी कृषि उपज का नुकसान हुआ है, राज्य सरकार उन सभी फसलों की क्षतिपूर्ति कर रही है। इसके लिए 11 लाख 44 हजार किसानों को 377 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि की स्वीकृति की गयी है।

साढ़े पांच लाख किसानों के खाते में मुआवजा राशि भेजी जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र किसान क्षतिपूर्ति से वंचित न रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में डीएपी खाद की पर्याप्त उपलब्धता है। किसानों को डीएपी खाद की शीघ्र पूर्ति करायी जाए। सीमावर्ती जिलों में तस्करी की घटनाएं न हों। इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। डीएपी खाद की उपलब्धता निर्धारित मूल्य पर सुनिश्चित हो तथा इसकी कालाबाजारी न होने पाए।

Exit mobile version