Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

किसी माफिया की हिम्मत नहीं की वह माताओं-बहनों की तरफ नजर उठाकर देख ले : डॉ. दिनेश

प्रदेश में आज किसी गुण्डे अथवा माफिया की यह हिम्मत नहीं है कि वह माताओं बहनों की तरफ नजर उठाकर भी देख लें। पिछली सरकारों के समय में माताओं बहनों का असम्मान सामान्य बात थी। आज ऐसा करने की कोई सोंच भी नहीं सकता है। प्रदेश में मिशन शक्ति के जरिए महिलाओं का सशक्तीकरण हो रहा है।

ये बातें उपमुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा ने सोमवार को कही। वे बंजारा समाज के सम्मेलन में बोल रहे थे।

उप्र को अपराधियों, साम्प्रदायिक ताकतों, दंगों व जातीय उन्माद से बचाने की जरूरत उन्होंने कहा कि आज चुनाव के समय में उत्तर प्रदेश को अपराधियों, साम्प्रदायिक ताकतों, दंगों व जातीय उन्माद की विचारधारा से बचाने की जरूरत है। इस बात की आवश्यकता है कि नौजवानों के लिए रोजगार सृजित हों, बिजली आए, पानी मिले, उद्योग धंधे सफल हो व पूंजी का निवेश बढ़े तथा यह सभी लक्ष्य प्रदेश की वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पूरे हुए हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने जब सत्ता संभाली थी तो प्रदेश में बेरोजगारी की दर 17.4 प्रतिशत के पास थी, जो आज साढ़े चार साल बाद यह 4.1 प्रतिशत है। सत्ता संभालने के समय प्रदेश की अर्थव्यवस्था डगामगाई हुई थी। उस समय की 11 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था साढ़े चार साल में बेहतर होकर 22 लाख करोड़ की हो गई है। किसान की आमदनी बढ़ी है तथा इसे दोगुना करने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। भाजपा की सरकार ने लोगों के जीवनस्तर में सुधार के लिए काम किया है।

प्रदेश में अब तक 6.63 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीद

डॉ. शर्मा ने कहा कि समय के बदलाव के साथ शिक्षा क्षेत्र में भी क्रान्तिकारी बदलाव आए हैं। आज गरीब के बच्चे के लिए शुल्क प्रतिपूर्ति की व्यवस्था की गई है। नि:शुल्क शिक्षा की भी व्यवस्था है और यह सुविधाए बंजारा समाज के लिए उपलब्ध भी हैं। सरकार पांच किलो प्रति यूनिट अनाज दे रही है। इसका लाभ भी समाज को मिल रहा है। वर्तमान सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाया है। कोरोना के समय में अब अमेरिका जैसा देश कराह रहा था तथा अपने लोगों को सुरक्षित नहीं कर पा रहा था। उस समय में उत्तर प्रदेश की सरकार ने अपने लोगों को कोरोना से सुरक्षित किया है। मुख्यमंत्री अपने पिता की मृत्यु के बावजूद उन्हें देखने नहीं गए, बल्कि लोगों के लिए ऑक्सीजन, वेन्टीलेटर, दवा आदि की व्यवस्था करवा रहे थे। आज प्रदेश में सवा पांच सौ से अधिक ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील हो चुके हैं। आज हर जिले में वेन्टीलेटरयुक्त बेड उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना पर उत्तर प्रदेश ने विजय प्राप्त की है। कोरोना जैसे संवेदनशील अवसर पर जब लोग घरों में छिपे हुए थे, तब भाजपा के कार्यकर्ता लोगों के लिए दवा आदि की व्यवस्था कर रहे थे। बंजारा समाज के गांवों को राजस्व ग्राम घोषित करने की पहल भाजपा के मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने की थी। इस दिशा में अगर कोई कठिनाई आ रही है तो उसे भी मुख्यमंत्री से वार्ता कर दूर कराया जाएगा। इस समाज को पार्टी ने उचित सम्मान व प्रतिनिधित्व दिया है। बंजारा सम्मेलन में ओम प्रकाश नायक, स्वरूप सिंह, जय सिंह बंजारा, डॉक्टर बच्ची सिंह,सुभाष बंजारा आदि समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Exit mobile version