• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शनिदेव की दृष्टि से नहीं बच सका है कोई स्वयं महाकाल भगवान शिव भी नहीं

Desk by Desk
30/09/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, धर्म, फैशन/शैली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धर्म डेस्क। शनिदेव आज से मार्गी हुए हैं। शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। कहा जाता है कि इस संसार में उनकी दृष्टि से आजतक कोई भी बच नहीं सका है, चाहें वह स्वयं महाकाल भगवान शिव ही क्यों न हों। शनिदेव कहते हैं कि वे जीवों को उनके कर्म के अनुसार ही फल देते हैं। आइए जानते हैं कि जब शनिदेव की भगवान शिव पर दृष्टि पड़ी तो क्या हुआ और भगवान शिव ने इससे बचने के लिए क्या उपाय किया। पढ़ते हैं यह रोचक पौराणिक कथा।

एक पौराणिक कथा के अनुसार, एक समय शनिदेव भगवान शिव के धाम कैलास पर पहुंचे। वहां उनको देखकर सभी शिव गण आश्चर्य में पड़ गए। तभी भगवान शिव ध्यान से बाहर आए तो सामने ​शनिदेव खड़े थे। उहोंने महादेव का अभिवादन किया और कहा कि हे प्रभु! मैं कल आपकी राशि में आने वाला हूं। आप पर मेरी दृष्टि पड़ने वाली है।

कालों के काल महाकाल ने उनसे पूछा कि आपकी कल किस समय तक वक्र दृष्टि उन पर रहने वाली है। शनिदेव ने कहा कि कल सवा प्रहर तक आप पर वक्र दृष्टि रहेगी। वार्ता समाप्त होने के बाद शनिदेव ने वहां से प्रस्थान किया।

उनके जाने के बाद महादेव शनिदेव की दृष्टि से बचने के लिए उपाय करने लगे। इसके पश्चात भगवान शिव ने एक हाथी का रूप धारण कर लिया और पृथ्वी पर चले गए। सवा प्रहर का समय व्यतीत होने के बाद भगवान शिव ने सोचा कि अब तो शनि की वक्र दृष्टि उन पर नहीं पड़ेगी। उन्होंने हाथी का रूप त्याग दिया और वास्तविक स्वरूप में आ गए।

इसके बाद महादेव अपने धाम कैलास पहुंचे, तो शनिदेव पहले से ही वहां विराजमान थे। वे भगवान शिव का इंतजार कर रहे थे। भगवान शिव ने उनसे कहा कि आपकी दृष्टि उन पर नहीं पड़ी और वे बच गए। तब शनिदेव ने कहा​ कि हे महाकाल! उनकी दृष्टि के कारण ही आपको हाथी का रूप धारण कर पृथ्वी पर दिन के सवा प्रहर तक विचरण करना पड़ा। देवयोनी से पशुयोनी में जाना पड़ा। ऐसे आप पर शनि की वक्र दृष्टि पड़ गई।

Tags: Lifestyle and RelationshipLord Shiva And Shani Dev StoryPauranik KathayenShani Dev Aur Bhagwan Shiv Ki KathaShani Margi 2020
Previous Post

हेमंत सोरेन ने कहा- महिलाओं को रोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता

Next Post

तेजस्वी सूर्या ने कहा- बिहार में फिर से राजग की सरकार का बनना तय

Desk

Desk

Related Posts

Muskmelon ice cream
खाना-खजाना

ये फल गर्मियों में शरीर को रखता है ठंडा, इसकी आइसक्रीम स्वाद का भी रखेगी ध्यान

07/06/2025
Karela juice
Main Slider

इस आसान तरीके से तैयार हो जाता है यह हेल्दी ड्रिंक, आपके शरीर का रखता है ख्याल

07/06/2025
Gulab Sharbat
Main Slider

रिश्तों में मिठास घोल देगा यह ड्रिंक, चारों ओर से हो जाएगी तारीफों की बौछार

07/06/2025
Kesar Firni
खाना-खजाना

टेंशन फ्री होकर खा सकते हैं स्वीट लवर्स, टेस्ट जीत लेगा दिल

07/06/2025
Cockroaches
फैशन/शैली

किचन में कॉकरोच की बढ़ रही है संख्या, छुटकारा दिलाएंगे ये उपाय

07/06/2025
Next Post
तेजस्वी सूर्या

तेजस्वी सूर्या ने कहा- बिहार में फिर से राजग की सरकार का बनना तय

यह भी पढ़ें

सीएम योगी

प्रदेश दुनिया को देगा आधुनिक फिल्म सिटी का तोहफा : योगी

23/09/2020
lockdown extended

तमिलनाडु में 31 दिसंबर तक बढ़ा लॉकडाउन, 7 से खुलेंगा मरीना बीच

30/11/2020
CM Yogi

जो कभी नहीं हुआ, वह मोदी जी ने कर दिखाया: सीएम योगी

23/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version