• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा कितना भी झूठ बोले, अब जनता पर उसका कोई असर होने वाला नहीं : अखिलेश

Writer D by Writer D
21/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि साजिश रचकर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार का एक और तमाशा कुशीनगर एयरपोर्ट का उदघाटन है।

श्री यादव ने पार्टी मुख्यालय पर एकत्र कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये बुधवार को कहा कि भाजपा चालाकी से भरी ऐसी पार्टी है जो साजिशें रचकर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाती है। संवैधानिक संस्थाओं को अपनी राजनीति के स्वार्थ में कमजोर करती है। इससे सावधान रहना है। इससे जनतांत्रिक मूल्यों को भी खतरा है। 2022 में जो चुनाव होने जा रहे हैं उसमें जनता के मौलिक अधिकारों को बचाने के लिए मजबूती से लड़ाई लड़नी होगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ-फरेब के अलावा कोई सिद्धांत नहीं जानती है। अपने स्वार्थ के लिए राजनीति को प्रदूषित करने में उसे तनिक भी संकोच नहीं। कुशीनगर के एयरपोर्ट के उद्घाटन भी एक और तमाशा है। कुशीनगर एयरपोर्ट समाजवादी सरकार की देन है, भाजपा श्रेय लेने का चुनावी खेल, खेल रही है। सपा की सरकार ने केन्द्र को प्रस्ताव भेजा, सन् 2016 में 207 करोड़ का बजट जारी किया। वोट हथियाने के मकसद से बनने के एक साल बाद यह उद्घाटन हो रहा है।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा नाम बदलने, रंग बदलने और झूठे दावे करने में सबको पीछे छोड़ गई है जबकि शिलान्यास की एक ईंट तक भी इन्होंने नहीं लगाई, तब भी फीता काटने और अपने नाम की पट्टी लगाने पहुंच गए हैं भाजपाई जान लें उनका भंडाफोड़ हो चुका है।

चित्रकूट, मेरठ, आजमगढ़, सैफई, कुशीनगर और मुरादाबाद आदि में हवाई अड्डा बनाने और उनके विस्तार का काम समाजवादी सरकार में ही हुआ था। उनके काम को नकारने का कुप्रयास वे कर रहे हैं। प्रदेश के विकास में जिनका एक धेले का योगदान नहीं है। वास्तव में, भाजपा कितना भी झूठ बोले, अब जनता पर उसका कोई असर होने वाला नहीं है।

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

तमंचा के साथ पकड़ा गया बाइक सवार युवक, भेजा जेल

Next Post

ट्रासफार्मर में विस्फोट से चार झुलसे, मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

C.P. Radhakrishnan
उत्तर प्रदेश

धर्म को थोड़े समय के लिए संकट हो सकता है, लेकिन वह स्थायी नहीं- उप राष्ट्रपति

31/10/2025
CM Dhami
राजनीति

राज्य आंदोलनकारियों और मातृशक्ति के प्रति भावांजलि अर्पित करने का अवसर है रजत जयंती उत्सव : मुख्यमंत्री

31/10/2025
Brijesh Pathak attacks Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

चैट जीपीटी से राजनीति नहीं हो सकती, बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर हमला

31/10/2025
Sanskrit and Tamil are the soul of India: CM Yogi
Main Slider

संस्कृत और तमिल भारत की आत्मा : योगी आदित्यनाथ

31/10/2025
dharmendra
Main Slider

धर्मेंद्र की अचानक बिगड़ी तबीयत, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

31/10/2025
Next Post
Explosion

ट्रासफार्मर में विस्फोट से चार झुलसे, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

‘बाबूजी’ की अस्थि कलश यात्रा पर हुई पुष्पवर्षा, नम आंखों से लोगों ने किया याद

06/09/2021
CM Dhami

केंद्रीय मंत्रियों से मिले सीएम धामी, नेशनल गेम्स का दिया न्यौता

07/01/2025

कमलनाथ ने कहा- वे जनादेश को स्वीकार करते है, विपक्ष की भूमिका निभाएंगे

11/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version