• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाढ़ पीड़ितों को राहत प्रदान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : योगी

Desk by Desk
16/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, लखनऊ
0
सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि बाढ़ पीड़ितों को राहत प्रदान करने में किसी प्रकार की कोताही या लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।

श्री योगी ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये बाढ़ के प्रति अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील 40 जिलों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावित 15 जिलों अम्बेडकरनगर, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, देवरिया, गोण्डा, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, मऊ तथा सीतापुर के जिला अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों से बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों के संचालन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सभी पीड़ित परिवारों को राशन किट उपलब्ध करायी जाए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जनहानि, पशुहानि, मकान क्षति अथवा अन्य हानि होने पर 24 घण्टे के अंदर जनप्रतिनिधि के माध्यम से पीड़ित परिवार को निर्धारित आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध करायी जाए। बाढ़ पीड़ितों को राहत प्रदान करने में किसी प्रकार की कोताही या लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। राहत कार्यों के संचालन में शासन द्वारा निर्धारित कोरोना प्रोटोकाॅल का अनुपालन भी सुनिश्चित किया जाए।

सीएम नीतीश बोले- घर बैठकर कुछ भी ट्वीट कर देना अब फैशन

मुख्यमंत्री ने बाढ़ राहत कार्यों के लिए पर्याप्त मात्रा में धनराशि उपलब्ध है। पूरी संवेदनशीलता बरतते हुए सभी बाढ़ पीड़ितों को राहत सहायता उपलब्ध करायी जाए। प्रशासन द्वारा बनाए गए शिविरों में रहने वाले बाढ़ पीड़ितों के लिए शुद्ध भोजन और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। तटबंधों आदि पर रह रहे बाढ़ पीड़ितों को तिरपाल उपलब्ध कराया जाए। पेट्रोमैक्स की व्यवस्था की जाए। बाढ़ प्रभावित गांव में नौकाओं की व्यवस्था भी रहनी चाहिए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल टीम द्वारा भ्रमण किया जाए। जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए क्लोरीन की गोलियां वितरित की जाएं।

उन्होने कहा कि बाढ़ की चपेट में आकर मकान की क्षति होने पर प्रभावित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना अथवा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में कार्ययोजना तैयार की जाए। सम्बन्धित गांव में भूमि की उपलब्धता न होने पर पीड़ित परिवार को किसी अन्य स्थान पर बसाने के सम्बन्ध में राजस्व विभाग को प्रस्ताव भेजा जाए। आकाशीय बिजली अथवा सर्पदंश से मृत्यु होने पर पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जाए। सर्पदंश, कुत्ते के काटने पर लगाए जाने वाले इंजेक्शन सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपलब्ध कराए जाएं।

मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने अपने लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर बाढ़ के संबंध में जिला अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति के विषय में जानकारी ली एवं व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। pic.twitter.com/zOGYhHzq0q

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) August 15, 2020

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण में प्राकृतिक झीलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह जल संरक्षण की केन्द्र हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक झीलों की डीसिल्टिंग एवं पुनरूद्धार के लिए प्रत्येक जिले द्वारा कार्ययोजना तैयार करायी जाए। उन्होंने कहा कि जल भराव के कारण उठने वाली लहरों से सड़कों और तटबंधों में कटान की स्थिति बन जाती है। इनको नुकसान से बचाने के लिए तत्परता से कार्य किया जाए।

वाराणसी में एक विधायक समेत 58 नए कोरोना पॉजिटिव, मिले, दो की मौत

वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के दौरान अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार ने मुख्यमंत्री को प्रदेश में बाढ़ से राहत की कार्ययोजना तथा अपर मुख्य सचिव सिंचाई टी वेंकटेश ने बाढ़, तटबंधों, नदियों के जल स्तर आदि की स्थिति के बारे में जानकारी दी। अपर मुख्य सचिव राजस्व ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के 15 जिलों के 665 गांव बाढ़ प्रभावित हैं, जिनमें से 391 गांव मैरुण्ड तथा जलमग्न हैं। जिलों में बाढ़, राहत हेतु 328 बाढ़ शरणालय स्थापित किए गए हैं। चार जनपदों बलिया, आजमगढ़, मऊ तथा अम्बेडकरनगर में 24 बाढ़ शरणालयों में 1402 लोग रह रहे हैं।

अपर मुख्य सचिव सिंचाई ने बताया कि तटबंधों की मरम्मत, बाढ़ नियंत्रण कक्षों की स्थापना, फ्लड फाइटिंग के लिये स्टाॅक की व्यवस्था, बाढ़ व बरसात के पुर्वानुमान सहित प्रतिदिन बाढ़ बुलेटिन जारी करने की तैयारी की गयी है। तटबंधों की सतत निगरानी एवं पड़ोसी राज्यों से समन्वय किया जा रहा है। लाॅकडाउन के बावजूद तटबंधों की मरम्मत करायी गयी है। बाढ़ काल से पूर्व 83 परियोजनाओं को पूर्ण कर लिया गया है। शेष परियोजनाओं का कार्य सुरक्षित स्तर तक कराया गया है।

Tags: 24ghante online.comcm yogi adityanathcm yogi news todaycm yogi news today liveFlood havoc in UPFlood relief workFlood terror in UPhelp of flood victimsRelief of flood victimsबाढ़ पीड़ितों की मददबाढ़ पीड़ितों को राहतयूपी में बाढ़ का आतंकयूपी में बाढ़ का कहरसीएम योगी आदित्यनाथ
Previous Post

कोरोना काल में प्रदेश ने देश दुनिया के सामने पेश की मिसाल : योगी

Next Post

16 अगस्त को बदल रही है मंगल की चाल, जानें किस राशि पर होगा क्या असर

Desk

Desk

Related Posts

Azam Khan
Main Slider

आजम खान का फिर छलका दर्द, बोले- सालों से खुशियों से हूं मरहूम….

10/11/2025
potato roll
Main Slider

हल्की-फुल्की भूख में ले इस डिश का लुत्फ, स्वाद पर सब हो जाते हैं फिदा

10/11/2025
terrace garden
फैशन/शैली

इस तरह सजाए अपना टेरेस गार्डन, घर की खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद

10/11/2025
tulsi
Main Slider

तुलसी के पास भूल कर भी न रखें ये चीजें, आर्थिक समस्याओं से घिर जाएंगे

10/11/2025
Plants
Main Slider

इन पेड़ों का घर के पास का होना होता है शुभ, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

10/11/2025
Next Post
mars transit in aries

16 अगस्त को बदल रही है मंगल की चाल, जानें किस राशि पर होगा क्या असर

यह भी पढ़ें

जौनपुर : आकाशीय बिजली गिरने से दसवीं के छात्र की मौत, एक घायल

14/09/2020
Hartalika Teej

जानें हरतालिका तीज व्रत पारण विधि, नोट करें पूजा का शुभ मुहूर्त

06/09/2024
रामपुर जेल पहुंचा शबनम का बेटा

मां से मिलने रामपुर जेल पहुंचा शबनम का बेटा, मथुरा जेल में चल रही है फांसी की तैयारी

21/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version