• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोदी-योगी के दामन पर कोई भी मां का लाल अंगुली नहीं उठा सकता : राजनाथ

Writer D by Writer D
30/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कासगंज, ख़ास खबर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कासगंज। चुनाव प्रचार के लिए रविवार को कासंगज पहुंचे रक्षामंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा को छोड़ सभी दलों की सरकारें भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी रहीं। जबकि मोदी और योगी के दामन पर कोई भी माई का लाल अंगुली नहीं उठा सकता।

राजनाथ सिंह ने कासगंज के नदरई गेट स्थित एसकेवी विद्यालय में आयोजित “प्रभावी मतदाता संवाद” कार्यक्रम में कहा कि चुनाव में जनमानस को प्रदेश की तकदीर लिखनी है। इसके लिए मतदान करना आवश्यक है। लोगों ने भाजपा की सरकारों का कार्यकाल देखा है। पूर्व की सरकारों को भी समझा है। अब सोच समझकर प्रदेश की जनता को निर्णय लेना है। उन्होंने कासगंज को खासगंज की उपमा दी और कहा कि यह क्षेत्र बाबूजी कल्याण सिंह का है, इसलिए इसकी खास महत्ता है। उन्होंने कल्याण सिंह के जीवनकाल के कुछ पहलुओं का स्मरण भी किया और बाबूजी को सच्चा हिंदुत्वनिष्ठ नेता बताया।

योगीजी के बुलडोजर से विरोधी घबरा गए 

सिंह ने सपा और बसपा की सरकारों को भ्रष्टाचारी सरकार बताते हुए अखिलेश यादव एवं मायावती पर निशाना साधा और वर्तमान योगी सरकार की जनहित की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योगीजी के बुलडोजर से विरोधी घबरा गए हैं। माफिया प्रदेश छोड़ गए, गुंडे या तो हवालात में हैं या फिर दुनिया छोड़कर चले गए। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में फर्क नहीं है। यही भाजपा का चरित्र है। हमारे नेता जो कहते हैं, वही करते हैं।

पूर्व की कांग्रेस सरकार में केंद्र से बजट के लिए 100 रुपये आते थे और पात्रों तक 16 पैसे ही पहुंच पाते थे, लेकिन अब मोदी सरकार मे भेजे गए बजट के 100 रुपये में से 100 रुपये ही पात्र तक पहुंचते हैं। कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हो पाती है। इसी कारण बिचौलिए भाजपा के विरोध में है। उन्होंने अंत में प्रबुद्धजन से चुनाव में भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंह ने जिले में पार्टी के तीनों उम्मीदवारों को प्रचंड मतों से जिताने की अपील की। इस दौरान विधायक एवं पार्टी प्रत्याशी देवेंद्र सिंह राजपूत और कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

हम विकास भी करेंगे और विरासत भी बचाएंगे

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम विकास भी करेंगे और अपनी विरासत भी बचाएंगे। इस बीच उन्होंने कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी ने जो कहा है, वही किया है। हमारी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।

UP Chunav 2022: ये है यूपी की सबसे रईस महिला विधायक, जानिए कितनी है संपत्ति

उन्होंने कहा कि प्रदेश में दूसरे राजनीतिक दल हमेशा से देश को बांटने की राजनीति करते आए हैं। हम ऐसी राजनीति नहीं करना चाहते। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने अब तक जो कहा है वही किया है। हमने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने की बात कही थी। दोनों सदनों हमने ताकत पाने के चुटकी बजाते ही सब हटा दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीयत ही थी कि घर-घर में शौचालय बन रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भव्य निर्माण हमारे किए गए वादे की देन है।’ उन्होंने कहा, ‘जो अपनी जड़ों से कट जाता है, वो कटी पतंग सा हो जाता है। हम विकास भी करेंगे और अपनी विरासत को भी बचाएंगे।’

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

सपा प्रमुख अखिलेश यादव सोमवार को दाखिल करेंगे नामांकन पत्र

Next Post

ब्रेड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, अंदर फंसे है कई कर्मचारी

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
Next Post
massive fire

ब्रेड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, अंदर फंसे है कई कर्मचारी

यह भी पढ़ें

Indigo

बीच आसमान में यात्री के मोबाइल में लगी आग, क्रू मेंबर की सूझबूझ से टला हादसा

15/04/2022
UP ATS

ATS प्री-एक्टिवेटिड सिम मामले में बंगाल में गिरफ्तार चीनी नागरिक को लायेगी लखनऊ

03/07/2021
सिख फॉर जस्टिस संगठन

सिख फॉर जस्टिस संगठन ने रेल मंत्री को दी चेतावनी, पंजाब में रोकेगा ट्रेनें, सुरक्षा एजेंसी अलर्ट

08/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version