Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा से कोई गुरेज नहीं, कर सकते है गठबंधन : ओमप्रकाश

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को लखनऊ में पत्रकारों से कहा कि हम भाजपा, सपा और शिवपाल यादव की पार्टी में से किसी के भी साथ जा सकते हैं। हमें भाजपा से ही गुरेज नहीं है, हम भाजपा के साथ भी जा सकते हैं। कहा कि शोषित, वंचित समाज के लिए जो काम करेगा, हम उसके साथ जाएंगें।

उन्होंने कहा कि भागीदारी संयुक्त मोर्चा के विभिन्न बिंदुओं पर जो भी पार्टी सहमत होगी, हम उसके साथ जाएंगें। 27 अक्टूबर को भासपा का 19 स्थापना दिवस है। मऊ के हलदरपुर में एक बड़ा कार्यक्रम करेंगे। जो हमारे विचारों के साथ आएगा, हम उससे गठबंधन करेंगे।

उन्होंने कहा कि हमारे जो विचार हैं, उससे जिसके विचार मिलेंगे हम उनके साथ जाएंगे। जो भी दल सत्ता में आए वंचित समाज के लिए कार्य करें। मोर्चा के लोग अब 27 अक्टूबर को एक साथ दिखाई देंगे।

पंच केदार सहित बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि तय

उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ भी जा सकते हैं। शोषित, वंचित समाज के लिए जो भी काम करेगा हम उसके साथ जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी लखनऊ आया हूं और अब हमारे गठबंधन का किसके साथ जाना होगा, इसको लेकर वार्ता की जाएगी। अभी ऑप्शन बहुत हैं, हम भाजपा, सपा और शिवपाल यादव की पार्टी में से किसी के साथ जा सकते हैं।

Exit mobile version