• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राज्य में ऑक्सीजन के अभाव में किसी मरीज की न हो मृत्यु : तीरथ

Writer D by Writer D
25/04/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
cm tirath

cm tirath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ऑक्सीजन के अभाव में किसी मरीज की मृत्यु न हो। उन्होंने कहा कि राज्य में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। साथ ही कोविड वैक्सीनेशन के लिए संबंधित कंपनी को तत्काल डिमांड भेजने को कहा है।

बीजापुर हाउस में कोविड की नियमित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑक्सीजन हमारे यहां पर्याप्त मात्रा में है। इसका सही तरीके से प्रयोग बहुत जरूरी है। यह सुनिश्चित किया जाए कि ऑक्सीजन के अभाव में प्रदेश में किसी मरीज की मृत्यु न हो। ऑक्सीजन प्लांट का पूरी क्षमता से उपयोग हो। ऑक्सीजन के लिए जरूरी सिलेंडरों की कमी न हो।

मुख्यमंत्री ने कोविड वैक्सीन के लिए संबंधित कम्पनी को अविलंब डिमान्ड भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वैक्सीनैशन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिये। इसके लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोविड टेस्ट करवाने वालों को तुरंत जरूरी किट उपलब्ध कराई जाए।

IFFCO फूलपुर में लगेगा तीसरा ऑक्सीजन प्लांट, अस्पतालों में करेगा फ्री सप्लाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की चेन को ब्रेक करने के लिए जनजागरुकता बहुत जरूरी है। साथ ही मास्क न पहनने या सोशल डिस्टेंसिंग की अवहेलना करने पर तुरंत कार्रवाई करें। राज्य के बॉर्डर पर और सख्त होने की जरूरत है। जिलाधिकारी अपने यहां की स्थिति के अनुसार निर्णय ले सकते हैं। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए सुझाव दिए।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, राज्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत, अपर मुख्य सचिव राधा रतूङी, सचिव अमित नेगी, शैलेश बगोली, डाॅ पंकज कुमार पाण्डेय, डीआईजी रिद्धिम अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

फोन नहीं उठाने वाले अफसरों पर कसा शिकंजा, दर्ज होगा मुकदमा

सचिव डॉ. पंकज पाण्डेय ने बताया कि सात नये ऑक्सीजन प्लांट की मंजूरी मिली है। आठ पहले से एक्टिव हैं। और अधिक ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर्स की व्यवस्था की जा रही है। राज्य में वर्तमान में ऑक्सीजन की कमी नहीं है।

Tags: cm tirath singh rawatUttrakhand News
Previous Post

IFFCO फूलपुर में लगेगा तीसरा ऑक्सीजन प्लांट, अस्पतालों में करेगा फ्री सप्लाई

Next Post

संकट के समय जनता से झूठ बोलने की क्या सजा हो : प्रियंका

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
Priyanka Gandhi

संकट के समय जनता से झूठ बोलने की क्या सजा हो : प्रियंका

यह भी पढ़ें

Pahalgam Terror Attack

पहलगाम में मासूमों को मारने वालों की उल्टी गिनती शुरू, NIA ने जारी किए स्केच

23/04/2025
aamir khan paani foundation

आमिर खान के पानी फाउंडेशन ने बंजर जमीन पर उगाया जंगल

30/09/2020

UKSOS के 18वें वार्षिक सम्मेलन का स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने किया शुभारंभ

17/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version