Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रियंका के बयान से हैरानी नहीं, कांग्रेस ने हमेशा नरम हिंदुत्व की रणनीति अपनाई : विजयन

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन

तिरुवनंतपुरम। अयोध्या को लेकर सीपीआईएम पोलित ब्यूरो ने अपना पक्ष सामने रखा है। अयोध्या मसले पर बात करते हुए केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि मुझे प्रियंका गांधी के बयान पर आश्चर्य नहीं है। हम जानते हैं कि हर समय कांग्रेस का क्या रुख था। राजीव गांधी  और नरसिम्हा राव का रुख क्या था।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा, यदि कांग्रेस की धर्मनिरपेक्षता की अवधारणा स्पष्ट होती तो यह स्थिति भारत के लिए नहीं आई होती। नरम हिंदुत्व वह रणनीति है, जो कांग्रेस ने हमेशा अपनाई।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू ने दिया इस्तीफा

वे यह भी बोले, “जब संघ परिवार ने बाबरी मस्जिद का विध्वंस किया तब कांग्रेस ने अपनी आंखें मूंद ली थीं। जब यह सब हो रहा था, तब मुस्लिम लीग तक कांग्रेस के साथ थी।”

केरल के मुख्यमंत्री विजयन ने यह भी पूछा कि बाबरी मस्जिद में पूजा की अनुमति किसने दी थी। वह कांग्रेस थी. किसने वहां मूर्ति लगाने की अनुमति दी? वह भी कांग्रेस की सरकार थी।

उन्होंने जोड़ा, “इन सबसे ऊपर, जब संघ परिवार ने इसे गिराने के लिए बाबरी मस्जिद का रुख किया, जिसने इसकी ओर से आंखें फेर ली थीं, वे कांग्रेस के पीएम नरसिम्हा राव थे।”

Exit mobile version