Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

MLC चुनाव के लिए चार फरवरी से होगा नामांकन, अधिसूचना जारी

Panchayat election

Panchayat election

लखनऊ।  विधान परिषद सदस्य की स्थानीय निकाय सीटों के लिए चार फरवरी को अधिसूचना जारी हो जाएगी। साथ ही नामांकन प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी जाएगी। इसके बाद 11 फरवरी तक नामांकन चलेगा।

मतदान तीन और मतगणना 12 मार्च को होगी। जिलाधिकारी ने बुधवार को चुनाव कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि नगर निगम, नगर पालिका परिषद, जिला पंचायत, नगर पंचायत, क्षेत्र पंचायत, छावनी बोर्ड सदस्य मतदाता होंगे।

ग्राम प्रधान चूंकि क्षेत्र पंचायतों में पदेन सदस्य हैं इसलिए उनके नाम निर्वाचक नामावली में क्षेत्र समिति सदस्य के रूप में शामिल होते हैं।

इसके अलावा लोक सभा, राज्य सभा, विधान सभा, विधान परिषद सदस्य स्थानीय निकायों से अपने क्षेत्र के पदेन मतदाता हैं। इस तरह कुल 4019 मतदाता हैं। इनमें लखनऊ में 1374 और उन्नाव में 2645 मतदाता हैं।

चुनाव कार्यक्रम-

नामांकन 04 फरवरी से 11 तक

दिन में 11 से 3:00 बजे के बीच नामांकन दाखिल कर सकते हैं

लोक अवकाश 06 फरवरी को नामांकन नहीं होगा

कलेक्ट्रेट लखनऊ में अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ कोर्ट, कक्ष संख्या 46 में नामांकन कर सकेंगे

14 फरवरी को नामनिर्देशन यानी नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी

16 फरवरी को नाम वापसी का अतिम दिन होगा

भाजपा आंखों में धूल नहीं झोंकती, आंख से आंख मिलकर करती है बात : राजनाथ

03 मार्च को मतदान किया जाएगा

12 मार्च को मतगणना होगी

कितने मतदान केन्द्र

लखनऊ में कुल 10 मतदान केन्द्र हैं। वहीं, उन्नाव में 17 केन्द्रों पर मतदान किया जाएगा। कुल 27 मतदान केन्द्रों पर वोट पड़ेंगे। इसके पूर्व एक को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। 08 फरवरी तक दावे आपत्तियां दाखिल की जा सकती हैं। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 11 फरवरी को किया जाएगा।

Exit mobile version