Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अस्तित्वहीन पार्टियां अपना वजूद बचाने के लिए किसानों को भड़का रही हैं : सुशील शर्मा

सुशील शर्मा

सुशील शर्मा

बिहार के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली सफलता पर आज जालंधर के भाजपा जिला कार्यालय में लड्डू बांट कर और ढोल बजाकर खुशी मनाई गई।

जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने बिहार में मिली भारतीय जनता पार्टी को जीत पर शहरवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बिहार एक कृषि प्रधान राज्य है और इसमें किसानों की संख्या अधिक है। ऐसे राज्य में पूर्ण बहुमत मिलने का मतलब है कि किसानों के लिए बनाए गए कृषि कानूनों का वहां के किसान समर्थन करते हैं।

बिहार चुनाव : तारिक अनवर-बोले , हमें सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए

उन्होंने कहा कि जो किसानों के लिए कृषि कानून बनाए गए हैं उससे किसानों को ही अधिक से अधिक लाभ होगा। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस जैसी अस्तित्वहीन पार्टियां अपना वजूद बचाने के लिए भोले-भाले किसानों को भड़का रही हैं, लेकिन कांग्रेस यह भूल रही है कि किसान उनकी किसी भी कुटिल चाल में नहीं फंसेगे और पंजाब में 2022 के चुनावों में भाजपा को जिता कर कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देंगे।

Exit mobile version