Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोशूट की शेयर की तस्वीरें, तो फैंस की बढ़ीं धड़कने

nora fatehi

नोरा फतेही

लाइफ़स्टाइल डेस्क। एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने डांस से हर किसी को अपना फैन बना देती हैं। इसी कारण उन्हें डासिंग क्वीन के नाम से जाता है। इसके साथ ही वह अपने लुक्स के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। नोरा फतेही अच्छी तरह से जानती हैं कि उन्हें किस लुक में कब एकदम परफेक्ट लगना है। हाल में ही नोरा ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की। जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया में हर कोई उनकी तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है।

नोरा फतेही के लुक की बात करें तो उन्होंने फैशन डिजाइनर यूसेफ अल जसम के कलेक्शन से हॉट रेड कलर चुना।

नोरा फतेही रेड कलर की थाई स्लिट सीक्वेंस ड्रेस पहने हुए नजर आईं। जिसमें राउंड शेप डीपकट नेकलाइन के साथ स्लीवलेस स्ट्रैप्स डिजाइन थी।  इस बॉडीकॉन गाउन में नोरा की परफेक्ट लुक मिल रहा है।

परफेक्ट लुक के साथ नोरा ने लाइट मेकअप के साथ रेड लिपस्टिक लगाया। इसके साथ ही बालों को स्ट्रेट करके ओपन किया हुआ था।  नोरा ने इस लुक के साथ ज्लैवरी के नाम पर सिर्फ कानों में छोटे-छोटे ईयररिंग्स पहने। इस पूरे लुक में नोरा काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। हाल में ही नोरा टी-सीरिज के ऑफिस के बाहर ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आई थी। वह पिंक कलर के खूबसूरत अनारकली सूट में नजर आईं।

नोरा के इस लुक की बात करें तो उन्होंने सिल्क फैब्रिक से बना था। जिसमें ब्लू एंड व्हाइट कलर के थ्रेड से एब्राइड्री की गई है। इस लुक को नोरा ने ब्लैक कलर के फ्लैट्स और बैग के साथ पूरा किया।

Exit mobile version