Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

एक्ट्रेस नोरा फतेही की कार का एक्सीडेंट, करना पड़ा CT स्कैन

Nora Fatehi

Nora Fatehi

पॉपुलर एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) की कार का मुंबई में एक्सीडेंट हो गया। वो फ्रेंच म्यूजिक प्रोड्यूसर और डीजे डेविड गुएटा के एक कार्यक्रम में शमिल होने के लिए अपने घर से निकली थीं। उसी दौरान उनके साथ ये हादसा हो गया। एक शराबी ड्राइवर ने अपनी कार से उनकी कार को टक्कर मार दी । हालांकि, राहत की खबर ये है कि हादसे में नोरा को ज्यादा चोट नहीं आई है। सावधानी बरतते हुए उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

एक सूत्र ने बताया, “नोरा फतेही (Nora Fatehi) सनबर्न फेस्टिवल में डेविड गुएटा के साथ अपने तय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रही थीं। एक शराबी ड्राइवर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। एक्ट्रेस की टीम तुरंत उन्हें पास के अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने ब्लीडिंग और कोई अंदूनी चोट है या नहीं, इसे चेक करने के लिए तुरंत सीटी स्कैन किया। जांच के बाद डॉक्टर ने कहा कि नोरा को मामूली चोट आई है।”

डॉक्टर ने नोरा फतेही (Nora Fatehi) को आराम करने की सलाह दी। हालांकि, उन्होंने फैसला किया कि उनका जो कार्यक्रम पहले से तय है वो उसमें शामिल होंगी। वो आज (शनिवार) रात इस कार्यक्रम में शामिल होंगी। नोरा बॉलीवुड का एक पॉपुलर चेहरा हैं। वो डांस के लिए तो पॉपुलर हैं ही, साथ ही उन्होंने फिल्मों में भी काम किया है।

साल 2014 में ‘रोर’ के नाम से एक बॉलीवुड फिल्म आई थी। इसी फिल्म के जरिए नोरा (Nora Fatehi) ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वो मलयालम सिनेमा में भी काम कर चुकी हैं। इतना ही नहीं वो सलमान खान के पॉपुलर टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ का भी हिस्सा रही हैं। वो इस शो के 9वें सीजन में नजर आई थीं।

Exit mobile version