• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चीन में वायरस की वापसी! स्कूल बना हॉटस्पॉट, 100 से ज्यादा छात्र संक्रमित

Writer D by Writer D
17/01/2026
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Norovirus

Norovirus

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चीन के शहर वुहान से शुरू हुए कोविड-19 ने पूरी दुनिया में कहर मचाया था। अब एक बार फिर एक और वायरस दहशत फैला रहा है। इस वायरस का नाम नोरोवायरस (Norovirus) है। यह वायरस फैलता जा रहा है। एक स्कूल में अब 100 से ज्यादा छात्र संक्रमित पाए गए हैं।

दक्षिणी चीन के ग्वांगडोंग प्रांत के फोशान शहर के एक सीनियर हाई स्कूल में 103 छात्र नोरोवायरस से संक्रमित पाए गए। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि कोई भी मामला गंभीर नहीं है और न ही किसी की मौत हुई है।

नोरोवायरस (Norovirus) एक आम वायरस है जिसका असर पेट में होता है। यह वायरस पेट के संक्रमण का कारण बनता है, इससे उल्टी और डायरिया होता है। शिंगहुई मिडिल स्कूल के छात्रों में भी ऐसे ही लक्षण दिखे। सभी 103 छात्रों की हालत स्थिर है। स्कूल परिसर को सैनिटाइज कर दिया गया है और छात्रों की सेहत पर निगरानी रखी जा रही है।

68.5 करोड़ लोग नोरोवायरस (Norovirus) से संक्रमित होते

नोरोवायरस (Norovirus) वायरसों का एक ग्रुप है, इसमें काफी ज्यादा उल्टी होती है और दस्त होते हैं। यह बीमारी बहुत आम है और बहुत जल्दी फैलती है। नोरोवायरस के मामले ज्यादातर सर्दियों में सामने आते हैं। अमेरिका में यह खाने से फैलने वाली बीमारियों का नंबर 1 कारण है।

हर साल दुनिया भर में लगभग 68.5 करोड़ लोग नोरोवायरस से संक्रमित होते हैं। इनमें 5 साल से कम उम्र के करीब 20 करोड़ बच्चे शामिल हैं। यह वायरस हर साल करीब 2 लाख लोगों की मौत का कारण बनता है, जिनमें लगभग 50 हजार बच्चे होते हैं। इसका असर खासतौर पर गरीब देशों में ज्यादा देखा जाता है। इलाज और आर्थिक नुकसान मिलाकर इससे दुनिया को करीब 60 अरब डॉलर का नुकसान होता है।

1968 में आया था पहला केस

नोरोवायरस (Norovirus) का पहला बड़ा मामला 1968 में अमेरिका के ओहायो राज्य के नॉरवॉक शहर में सामने आया था। यह घटना एक स्कूल से जुड़ी थी, जहां एक साथ कई लोग बीमार पड़ गए थे। इसी के बाद वैज्ञानिकों ने इस बीमारी पर रिसर्च शुरू कर दी थी।

चूंकि यह बीमारी सबसे पहले नॉरवॉक शहर में पहचानी गई थी, इसलिए इस वायरस को शुरुआत में नॉरवॉक वायरस कहा गया। बाद में इसी वायरस को नोरोवायरस के नाम से जाना जाने लगा।

नोरोवायरस गैस्ट्रोएंटेराइटिस यानी पेट के संक्रमण का कारण बनता है, जिसे लोग कभी-कभी स्टमक फ्लू कहते हैं।

Tags: Norovirus
Previous Post

बी प्राक को मिली जान से मारने की धमकी, इस गैंगस्टर ने एक हफ्ते में मांगे 10 करोड़

Next Post

उत्तराखंड के अपने ओटीटी “वीडियोज अलार्म” पर रिलीज हुई फ़िल्म “बिरणी आंखी”

Writer D

Writer D

Related Posts

Samrat Choudhary
Main Slider

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, नीतीश के बेटे निशांत कुमार बनेंगे डिप्टी CM

14/04/2026
PM Modi-Kharge
Main Slider

अंबेडकर जयंती पर दिखा सियासत का सौहार्द, मोदी-खरगे के बीच मुस्कुराहट भरा पल

14/04/2026
Nitish Kumar
Main Slider

इस्तीफे से पहले नीतीश कुमार भावुक, नई सरकार को दी शुभकामनाएं

14/04/2026
Kesahv Prasad Maurya
Main Slider

अंबेडकर जी का जीवन प्रेरणा का स्तंभ: केशव मौर्य

14/04/2026
Aloe Vera
Main Slider

चेहरे पर रोज लगाती हैं एलोवेरा जेल, तो जान लें ये जरुरी बातें

14/04/2026
Next Post
Birni Aankhi

उत्तराखंड के अपने ओटीटी “वीडियोज अलार्म” पर रिलीज हुई फ़िल्म “बिरणी आंखी”

यह भी पढ़ें

नवनीत सहगल navneet sehgal

यूपी में कोविड़-19 में कमी के बाद भी सावधानी बरतने की आवश्यकता : सहगल

22/12/2020

Bihar Board ने 9वीं क्लास का दो शिफ्ट में होगा एग्जाम, देखें पूरा शेड्यूल

23/02/2021
rape

मूक-बधिर बालिकाओं के साथ दुष्कर्म, 3 आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज

01/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version