उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरूवार को कहा कि तीन कृषि कानूनों को लेकर किसानों को कोई आपत्ति नहीं है बल्कि अन्नदाता के मुखौटे में विपक्ष आंदोलन को हवा दे रहा है।
सर्किट हाउस में करोड़ों की विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करने के बाद सभा को संबोधित करते हुये श्री मौर्य ने कहा कि कृषि कानूनों को लेकर यह किसानों का नहीं बल्कि विपक्षी पार्टियों का सुनियोजित आंदोलन है। किसान हमेशा से भाजपा के साथ है। सरकार का लक्ष्य सर्वांगीण विकास है और सरकार सभी 75 जिलों को ध्यान में रख रहे अपना काम कर रही है।
श्री मौर्य ने कहा कि भाजपा विरोधी प्रदेश और केंद्र में सत्ता में रहे लेकिन उनकी पार्टी ने तेजी से विकास किया है। जिसका उदाहरण दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे है जिससे मेरठ अब दिल्ली के करीब हो गया है। साथ ही मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे भी बन रहा है।
उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने साढ़े 4 वर्षों के कार्यकाल में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता व क्षेत्र का ऐतिहासिक विकास कर जनता को अधिकाधिक लाभान्वित करने का कार्य किया है। pic.twitter.com/Kbs5WWE7Lr
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) September 30, 2021
उन्होने सर्किट हाउस में मेरठ मंडल के बागपत, बुलन्दशहर और हापुड़ आदि छह जिलों के 79 प्रस्तावित तथा पूर्ण हो चुकी लोक निर्माण विभाग, राजकीय निर्माण निगम, सेतु निगम की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किये जिनकी कुल लागत 107 करोड़, 29 लाख 66 हजार रुपये है। इसके अलावा उन्होंने बुलंदशहर और अमरोहा के बीच गंगा नदी पर बनने वाले पुल का भी शिलान्यास किया।
सर्किट हाउस, मेरठ में मेरठ मंडल की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के चौमुखी विकास हेतु कुल 12 परियोजनाओं (लागत 277 लाख रु0) का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के माध्यम से यहां के क्षेत्रवासी खुशहाली एवं तरक्की के रास्ते पर आएंगे। pic.twitter.com/tYEtKnVp02
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) September 30, 2021
श्री मौर्य दोपहर करीब 12.10 बजे यहां परतापुर स्थित हवाई पट्टी पर पहुंचे और मेरठ दिल्ली रोड स्थित मेवला फ्लाई ओवर का नामकरण दैनिक अमर उजाला के पूर्व सम्पादक स्वर्गीय अतुल महेशवरी करते हुए उसकी नाम पट्टिका का अनावरण किया। उन्होंने श्री अतुल महेश्वरी द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें श्रद्धाजंलि भी अर्पित की।
मोहकमपुर, दिल्ली रोड, मेरठ में मेरठ-हापुड़ रेल मार्ग के सम्पार संख्या 55 /ई-3 पर 04 लेन उपरिगामी सेतु का श्री अतुल माहेश्वरी रेलवे उपरिगामी सेतु के नामकरण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उपस्थित जन समुदाय को संबोधित किया। pic.twitter.com/ETUJ6qnJJR
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) September 30, 2021
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दो महीने में दूसरी बार मेरठ आये हैं। आज उन्होंने सर्किट हाउस में सभा को संबोधित किया। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से वाटर प्रूफ जर्मन हैंगर (पंडाल) लगाया गया था जिसमें 250 लोगों के बैठने और मंच पर 50 अतिथियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी।