Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दिलीप और राजकपूर ही नहीं शाहरुख खान का भी है पाक से कनेक्शन

gauri khan shahrukh khan

शाहरुख खान गौरी

नई दिल्ली| पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा राज्य की सरकार ने बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और राजकपूर की पैतृक संपत्तियों को संग्रहालय में तब्दील करने का फैसला लिया है। दोनों अभिनेताओं का खैबर प्रांत के शहर पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार से कनेक्शन रहा है। दोनों के पैतृक घर इस मोहल्ले में हैं।

इस एरिया से ही बॉलिवुड के ‘किंग खान’ कहे जाने वाले शाहरुख खान का भी कनेक्शन रहा है। यहां के शाहवाली कताल इलाके में ही शाहरुख खान के पिता ताज मुहम्मद खान के पिता का जन्म हुआ था। ताज मुहम्मद खान एक वकील थे और कांग्रेस समर्थक ऐक्टिविस्ट थे, जो 1947 में देश विभाजन के पश्चात भारत आ गए थे।

कियारा आडवाणी को रिपोर्टर ने ‘कायरा’ नाम से बुलाया था

शाहरुख खान ने भी पिता की जन्मभूमि पेशावर का 1978 और 1980 में दौरा किया है। तब वह काफी युवा थे और उस घर में ही ठहरे थे, जहां उनके पिता का जन्म हुआ था। उनके कजिन अब भी वहीं रहते हैं। अब यदि राज कपूर की बात करें तो उनके पिता पृथ्वीराज कपूर का यहां जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम दीवान बसेश्वरनाथ कपूर था, जो लयालपुर जिले में सिविल सर्वेंट थे। अब यह जिला फैसलाबाद कहलाता है।

हालांकि बाद में परिवार पेशावर शिफ्ट हो गया था और वहीं राजकपूर का जन्म हुआ था। शाहरुख खान का घर भले ही आज पहले की तरह अस्तित्व में नहीं है, लेकिन कपूर हवेली आज भी काफी शानदार दिखती है। लकड़ी की शानदार नक्काशी का इसमें इस्तेमाल हुआ है। हालांकि अब यह इतनी मजबूत नहीं रही है और जर्जर हालत में है।

बता दें कि खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने दिलीप कुमार और राजकपूर के घरों को म्यूजियम में तब्दील करने का फैसला लिया है। इन दोनों ही घरों के बाजार मूल्य का सरकार ने आकलन किया है और अब इन्हें सरकार खरीदने की तैयारी में है। इसके बाद इन्हें म्यूजियम के तौर पर विकसित किया जाएगा।

Exit mobile version