Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी में रामराज्य तो नहीं, जंगलराज से बदतर हैं हालात : अखिलेश यादव

 

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि योगी सरकार की गलत नीतियों के चलते जनता मानसिक रूप से नाउम्मीदी की शिकार होती जा रही है।

पार्टी विद डिफरेंस का इससे बदतर उदाहरण और क्या हो सकता है?

श्री यादव ने रविवार को जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में रामराज्य की बातें करते हैं, जबकि हकीकत में राज्य में जंगलराज के बदतर हालात हैं। आए दिन हत्याएं, लूट, अपहरण के काण्ड हो रहे हैं। अब तो सत्तारूढ़ दल के विधायक के नाम से भी फोन पर पांच लाख रूपए की रंगदारी मांगे जाने की खब़र है। जिला मंत्री का नाम अपहरण काण्ड में गूंजता है। भाजपा नेता अनैतिक व्यापार में लगे दिखाई देते हैं। पार्टी विद डिफरेंस का इससे बदतर उदाहरण और क्या हो सकता है?

यह कैसी अजीब बात है कि सत्ता में बैठे सब एक दूसरे को चोर बता रहे हैं

यादव ने कहा कि यह कैसी अजीब बात है कि सत्ता में बैठे सब एक दूसरे को चोर बता रहे हैं। हरदोई सांसद कहते है उनका वेंटीलेटर के लिए दिया गया पैसा गायब हो गया है। उन्नाव में पुलिस बीजेपी विधायक को अवैध कब्जा करने वाले का साथी बता रही है। भाजपा राज में संरक्षित अपराधियों के हौसले बुलन्द हैं। भ्रष्टाचार का माडल चर्चा में है। नगर निगम लखनऊ के मुख्य अभियंता को ठेकेदार धमकाता है। उसकी पैरवी नगर की मेयर करती और नगर आयुक्त को उसके लिए पत्र लिखती है। इन दिनों मेयर, नगर आयुक्त गुटों में उठापटक हो रही हैं।

प्रियंका गांधी बोलीं- यूपी में कोरोना को लेकर हालात गंभीर

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में न तो सीमाएं सुरक्षित हैं और नहीं कारोबार या रोजगार। अर्थव्यवस्था में भारी गिरावट दर्ज है। बैंक डूब रहे हैं, जमा राशि पर ब्याज घटता जा रहा है। परेशान हाल लोग अपने पीएफ से पैसे निकालने को मजबूर हैं। श्रमिक विस्थापन के दौर में कई लोगों ने अपने करीबियों को खोया है।

राज्य सरकार के कुशासन और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। गरीबों और कमजोर वर्ग के हित में उसकी कोई योजना नहीं चल रही है। अब स्थिति यह है कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों को त्योहार के मौके पर भी वेतन नहीं दे पा रही है।

बस्ती में 25 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या 937 पहुंची

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण निगम में ढ़ाई साल से अधिक समय से कर्मचारियों को वेतन नहीं बंटा है। 15 कर्मचारी मौत के मुंह में समा चुके हैं। जल निगम और सीऐंडडीएस में चार महीने से 20 हजार कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी सरकार ने घायलों को समय से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने के लिये 108 एम्बूलेंस सेवा शुरू की थी। प्रसूताओं के लिए 102 एम्बूलेंस सेवा थी। इनके चालकों को न तो समय से वेतन बंट रहा है और नहीं निर्धारित वेतन राशि दी जाती है। भाजपा सरकार की जनस्वास्थ्य विरोधी नीति के चलते 108-102 एम्बुलेंस सेवाएं चौपट हो गई हैं। समय से वे उपलब्ध नहीं होती हैं। चालक दल में असंतोष है जिसे मरीज को भुगतना पड़ता है।

कुशीनगर में 81 नये कोविड-19 पॉजिटिव मिले, अब तक कुल 845 संक्रमित

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को अपने नाकामी के विज्ञापन पर करोड़ों खर्च करना अच्छा लगता है। महोत्सवों के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई लुटाने में भी कतई परहेज नहीं है। किसान, नौजवान उपेक्षित हैं। ऐसी किंकर्तव्य विमूढ़ सरकार से किसी को उम्मीद नहीं रही।

Exit mobile version