Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इंदौर में NOTA ने पूरे देश का तोड़ा रिकॉर्ड, खाते में अब तक आए 1 लाख 63 हजार 828 मत

NOTA

NOTA

इंदौर। मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटों के लिए मतगणना जारी है। गिनती में प्रत्याशियों के आगे और पीछे के इतर NOTA का रिकॉर्ड भी बन रहा है। इंदौर में NOTA ने पूरे देश का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां नोटा के खाते में अब तक 1 लाख 63 हजार 828 मत से ज्यादा वोट मिल चुके हैं। अब तक यह रिकॉर्ड बिहार की गोपालगंज सीट के नाम पर था। वहां 2019 में देश में सबसे ज्यादा 51,600 वोट मिले थे।

इंदौर लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी को अभी तक 9 लाख 18 हजार 691 मत मिले हैं। इंदौर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के टक्कर में कोई प्रत्याशी नहीं था। कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने आखिरी समय में अपना नामांकन वापस ले लिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे।

बिपाशा बसु ने दिया था सलमान खान को हनीमून का न्यौता, फिर हुआ ऐसा की…

इसके बाद कांग्रेस ने इंदौर में नोटा के लिए अभियान चलाया था। मतगणना से यह भी स्पष्ट है कि अगर कांग्रेस प्रत्याशी को NOTA वाले मत जोड़े जाएं तो भी उसे 1 लाख 63 हजार मत मिलते। पर कांग्रेस के चलते इंदौर लोकसभा ने NOTA के मामले में नया रिकार्ड बना दिया है।

Exit mobile version