• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानें कब है देव दिवाली, नोट करें नवंबर के त्योहारों की पूरी लिस्ट

Writer D by Writer D
01/11/2022
in फैशन/शैली, धर्म
0
Dev Diwali

Dev Diwali

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नवंबर का महीना शुरू होने वाला है. इस महीने में भी कुछ खास व्रत त्योहार (Festivals) आने वाले हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस महीने में देवत्थान एकादशी, तुलसी विवाह, देव दिवाली, गुरु नानक जयंती, चंद्र ग्रहण, प्रदोष व्रत, कार्तिक पूर्णिमा आदि आएंगे. आइए जानते हैं कि नवंबर के प्रमुख त्योहारों (Festivals) और व्रतों की पूरी लिस्ट.

नवंबर के प्रमुख व्रत-त्योहारों की लिस्ट

4 नवंबर 2022 (शुक्रवार)- देवत्थान एकादशी

कार्तिक मास में आने वाली शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवत्थान एकादशी कहा जाता है. इस एकादशी को देव उठनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. मान्यता है कि देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु 4 महीने की निद्रा के बाद उठते हैं. इस दिन से मांगलिक कार्यों की भी शुरुआत हो जाती है.

5 नवंबर 2022 (शनिवार)- तुलसी विवाह

देवउठनी एकादशी के अगले दिन तुलसी विवाह की प्रथा है. इस दिन तुलसी जी का विवाह शालीग्राम से करवाया जाता है. तुलसी भगवान विष्णु की प्रिय है और भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी को जरूर शामिल किया जाता है.

5 नवंबर 2022 (शनिवार)- प्रदोष व्रत

ये प्रदोष व्रत शनिवार को पड़ रहा है, इसलिए इसे शनि प्रदोष शिव की पूजा की जाती है. हर महीने में दो बार प्रदोष व्रत आता है, कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष. 21 नवंबर 2022 सोमवार को भी प्रदोष व्रत पड़ रहा है.

7 नवंबर 2022 (सोमवार)- देव दिवाली

देव दिवाली का त्योहार हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है, जिसे त्रिपुरोत्सव और त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. देव दीपावली के दिन श्रद्धालु पवित्र गंगा नदी में स्नान करते हैं और शाम के समय दीये जलाए जाते हैं.

8 नवंबर 2022 (मंगलवार)- चंद्र ग्रहण

इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगने जा रहा है. चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले लग जाता है. ये चंद्र ग्रहण भारत के पूर्वी हिस्सों में दिखाई देगा. ये चंद्र ग्रहण शाम 5 बजकर 32 मिनट पर शुरू होगा और 6 बजकर 18 मिनट पर खत्म हो जाएगा.

8 नवंबर 2022 (मंगलवार)- गुरू नानक जयंती

सिख समुदाय के लिए ये दिन बड़ा खास माना जाता है क्योंकि इस दिन गुरू नानक के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है. गुरु नानक जी को बाबा नानक और नानकशाह के नाम से भी संबोधित किया जाता है.

8 नवंबर 2022 (मंगलवार)- कार्तिक पूर्णिमा

कार्तिक पूर्णिमा सबसे महत्वपूर्ण पूर्णिमा मानी जाती है. पूरे साल में 12 पूर्णिमा आती है. इस पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान किया जाता है. पूर्णिमा तिथि के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है.

16 नवंबर 2022 (बुधवार)- कालाष्टमी

इस दिन काल भैर की पूजा की जाती है. शिव पुराण के अनुसार, इस दिन काल भैरव भगवान शिव के ही अवतार माने जाते हैं. यह व्रत प्रत्येक महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है.

16 नवंबर 2022 (बुधवार)- वृश्चिक संक्रांति

इस दिन सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर होने जा रहा है. यह गोचर शाम 06 बजकर 58 मिनट पर होगा.

20 नवंबर 2022 (रविवार)- उत्पन्ना एकादशी

इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. इस दिन माता एकादशी का जन्म हुआ था, इसलिए इसे उत्पन्ना एकादशी कहा जाता है.

23 नवंबर 2022 (बुधवार)- मार्गशीर्ष अमावस्या

इस दिन पितरों की शांति के लिए तर्पण, स्नान, दान-धर्म आदि कार्य किये जाने का विधान है. मार्गशीर्ष अमावस्या पर देवी लक्ष्मी का पूजन करना भी शुभ माना जाता है.

27 नवंबर 2022 (रविवार)- विनायक चतुर्थी

हिंदू पंचांग के अनुसार हर महीने दो चतुर्थी आती है. ये चतुर्थी गणेश जी को समर्पित होता है. इसलिए इसे संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है.

30 नवंबर 2022 (बुधवार)- मासिक दुर्गाष्टमी

इस दिन मां दुर्गा की पूरे विधि विधान से पूजा की जाती है. हिंदू पंचांग के अनुसार हर महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रखा जाता है.

 

 

Tags: Dev Diwalifestivals of novembertulsi vivah
Previous Post

1 नवंबर राशिफल : महीने के पहले दिन इन जातकों को होगा धनलाभ

Next Post

शूज फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई लोग अंदर फंसे

Writer D

Writer D

Related Posts

fashion tips
फैशन/शैली

छोटी हाइट की लड़कियों के फैशन टिप्स, मिलेगा स्टाइलिश लुक

06/05/2026
plastic bag
फैशन/शैली

प्लास्टिक में खाना खाने के होते है ये नुकसान

06/05/2026
CM Dhami
धर्म

शक्ति, भक्ति, साहस और सेवा के प्रतीक हैं भगवान हनुमान – मुख्यमंत्री

05/05/2026
Pot
फैशन/शैली

मटके का पानी कई प्रॉब्लम्स को भगाता है दूर

05/05/2026
Diabetes
Main Slider

ये लक्षण बताते है कि डायबिटीज की हो गई है शुरुआत

05/05/2026
Next Post
Massive fire

शूज फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई लोग अंदर फंसे

यह भी पढ़ें

Suicide

पत्नी से विवाद पर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

27/12/2022
radha mohan

भाजपा सरकार में देश के खजाने पर पहला अधिकार किसानों व गरीबों का : राधा मोहन

13/01/2021
कोरोना वैक्सीन corona vaccine

BioNTech ने जापान में किया कोरोना वैक्सीन सयुंक्त ट्रायल शुरू

20/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version