Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा के सामने कुछ नहीं सपा से प्रसपा का गठबंधन : डॉ. दिनेश शर्मा

उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने कहा कि सपा और बसपा से बड़ा कोई गठबंधन नहीं हो सकता, दोनों पार्टियों के एक होने के बाद भी भाजपा जीती थी। भाजपा के सामने सपा से प्रसपा का गठबंधन कुछ नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा के सामने कोई भी गठबंधन टिकने वाला नहीं है। सपा से कांग्रेस का गठबंधन भी हुआ था और भाजपा के सामने टिक नहीं सका था। फिर सपा से प्रसपा का गठबंधन क्या टिकेगा।

पहले हर क्षेत्र में थे पीछे, अब उत्तर प्रदेश चल रहा सबसे आगे : योगी

उन्होंने कहा कि भाजपा जातिवाद, परिवारवाद से अलग हटकर राष्ट्रवाद के रास्ते पर चलने वाली पार्टी है। हमारे साथ जुड़े हुए राजनीतिक दल निषाद पार्टी और अपना दल हमारा अपना परिवार है। जिनके साथ मिलकर हम 2022 का चुनाव जीतने जा रहे हैं।

Exit mobile version