• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Google और META पर ED, ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में भेजा नोटिस

Writer D by Writer D
19/07/2025
in Tech/Gadgets
0
google

google

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स के प्रमोशन मामले में गूगल (Google) और मेटा को नोटिस जारी किया है। ईडी का आरोप है कि दोनों कंपनियों ने इन ऐप्स के विज्ञापनों को प्रमुखता से दिखाया है। 21 जुलाई को दोनों कंपनियों के प्रतिनिधियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। यह जांच ऑनलाइन सट्टेबाजी के बढ़ते प्रभाव को रोकने के प्रयासों का हिस्सा है।

ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स का प्रमोशन अब गूगल (Google)और मेटा को भारी पड़ने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि ईडी का आरोप है कि इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सट्टेबाजी के ऐड हर किसी को प्रमुखता से दिखाए गए हैं। इसके कारण लोगों तक उनकी पहुंच आसानी से हुई है। यही कारण है कि ईडी ने अब दोनों ही कंपनियों के प्रतिनिधियों को पूछताछ के लिए बुलाया है।

ईडी ने जो नोटिस जारी किया है। उसके मुताबिक दोनों ही कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ पूछताछ की जाएगी। इसमें ऑनलाइन सट्टेबाजी के ऐड इस तरह से दिखाए जाने को लेकर सवाल जवाब होंगे। माना जा रहा है कि इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए करोड़ों रुपये की काली कमाई की गई है।

ईडी की कार्रवाई देशभर में जारी

ईडी देशभर में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पिछले दिनों प्रवर्तन निदेशालय ने तेलंगाना के कई बड़े फिल्मी सितारों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसमें विजय देवरकोंडा से लेकर राणा दग्गुबाती और प्रकाश राज जैसे नाम शामिल हैं। कुल मिलाकर 29 एक्टर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसके अलावा देशभर में कई ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क के खिलाफ छापेमारी की जा रही है।

ईडी द्वारा आने वाले दिनों में उनके बयान दर्ज किए जाने की उम्मीद है, इसके साथ ही ईडी उन शिकायतकर्ताओं की तलाश कर रहा है, जिन्हें इन सट्टेबाजी प्लेटफार्मों द्वारा ठगा गया था। देशभर में ईडी की कार्रवाई जारी है। 15 जुलाई को ईडी ने मुंबई में कई जगहों पर छापेमारी की थी। यह छापेमारी अवैध डब्बा ट्रेडिंग और ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क के खिलाफ की गई थी। इस छापेमारी के दौरान टीम ने 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी और कई लग्जरी घड़ियों के साथ ही कई गाड़ियां जब्त की थी।

Tags: Google
Previous Post

Chandan Mishra Murder Case: शेरू सिंह गैंग के शूटर्स समेत छह आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

Next Post

तिरुपति देवस्थानम ने 4 गैर-हिंदू कर्मचारियों को हटाया, ये रहा कारण

Writer D

Writer D

Related Posts

WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp पर आ रहा है प्राइवेसी का ‘स्पॉइलर मैसेज’ फीचर, जानें कैसे करेगा काम?

26/05/2026
Tips and Tricks: आपके Mobile का चार्जर असली है या नकली? ऐसे करें पहचान
Tech/Gadgets

गलत चार्जर से बचें! असली-नकली पहचानने के स्मार्ट टिप्स

10/05/2026
Know about some special techniques of calculator, will work
Main Slider

जानिए कैलकुलेटर की कुछ खास तकनीक के बारे में, आएगा काम

07/05/2026
If you are a YouTuber then definitely know about copyright, read news
Main Slider

अगर आप यूट्यूबर हैं तो जरूर जाने कॉपीराइट के बारे में

07/05/2026
Emergency Severe Alert
Main Slider

फोन पर बजा इमरजेंसी अलर्ट? घबराएं नहीं, सरकार का है टेस्ट मैसेज

02/05/2026
Next Post
Tirupati Devasthanam

तिरुपति देवस्थानम ने 4 गैर-हिंदू कर्मचारियों को हटाया, ये रहा कारण

यह भी पढ़ें

IPL 2020: सुनील नरेन के गेंदबाजी एक्शन में दिखा बदलाव

24/10/2020
october born girl personality

अक्तूबर माह में जन्मे लोग इस क्षेत्र में पाते हैं कामयाबी

06/10/2021
Air tickets cancellation

हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, अब 48 घंटे में बिना चार्ज कैंसिल होगा टिकट

04/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version