Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी पुलिस भर्ती के 35700 पदों के लिए जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन, अपडेट जानें यहां

Inspector

The body of the inspector was found near the railway track

उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे होनहार युवाओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी सामने आयी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( UP Police Recruitment) जल्द ही तकरीबन 35700 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा। सूत्रानुसार जुलाई 2024 तक इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।

मौजूदा समय में 26382 कांस्टेबल, 8540 पीएसी, 1582 जेल वार्डन और 172 फायरमैनों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया जा सकता है। जिसके लिए यूपीपीबीपीपी ( UP Police Recruitment) जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।

उम्र

कैटेगरी  उम्र सीमा

सामान्य पुरुष   18-22

महिला  18-25

ओबीसी पुरुष    18-28

ओबीसी महिला  18-31

एससी/एसटी पुरुष      18-28

एसटी महिला    18-31

नोट – ओबीसी, एससी, एसटी अभ्यर्थियों को 5 वर्ष का आरक्षण भी मिलेगा।

इस प्रक्रिया से भरें आवेदन

यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन आने के बाद अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। यहां मांगे गए सभी दस्तावेज जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट कर अपनी फीस जमा कर सकते हैं। यूपी पुलिस भर्ती देख रहे युवा अगर इससे पहले की भर्ती में भी शामिल हो चुके हैं तो वह भी आवेदन कर सकते हैं। क्योंकि यूपीपीबीपीबी ने एक से अधिक बार आवेदन को इनकार नहीं किया है।

REET लेवल 1 का स्कोरबोर्ड जारी, ऐसे चेक करें अपने मार्क्स

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की चयन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती में पहले लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाता है। जिसके बाद उम्मीदवारों के दस्तावेज का वेरीफिकेशन होता है। दौड़ के साथ ही शारीरिक परीक्षण किया जाता है।

पुलिस कांस्टेबल के लिए जरूरी मानक

अभ्यर्थी मानक

पुरुष अभ्यर्थी    168 सेमी हाइट

पुरुष अभ्यर्थी    79 सेमी सीना बिना फुलाए

84 सेमी सीना फुलाकर

महिला अभ्यर्थी  152 सेमी

महिला अभ्यर्थी  वजन – 40 केजी

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा एग्जाम पैटर्न

विषय   प्रश्न    अंक    समय

सामान्य जानकारी 38           76           2 घंटे

सामान्य हिंदी    37           74

न्यूमेरिकल योग्यता      38           76

मानसिक अभियोगिता, आईक्यू-रीजनिंग योग्यता     37           74

Exit mobile version