• About Us
  • Privacy Policy
    • Corrections Policy
  • Contact us
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • गैजेट्स
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • गैजेट्स
No Result
View All Result

इन तेलों से करें बालों को पोषित, जानें चंपी करने का सही तरीका

Writer D by Writer D
13/02/2022
in फैशन/शैली
0
long hair

long hair

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ठण्ड का मौसम जारी हैं जिसमें बालों (hair) के रूखेपन की समस्या सामने आती हैं क्योंकि इन दिनों में नमी छिन जाती हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि ठंड के दिनों में भी समय-समय पर तेल (oil)  का इस्तेमाल कर बालों को पोषित किया जाए।

बालों में चंपी करने से रूसी और स्‍कैल्‍प में खुजली की समस्‍या का निवारण होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि सर्दियों के दिनों में आपको किस तेल का इस्तेमाल करना चाहिए और चंपी किस तरह की जानी चाहिए। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

बादाम का तेल

आप ठंड के द‍िनों में बालों की चंपी करने के ल‍िए बादाम के तेल का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। बादाम के तेल में व‍िटामिन ई, व‍िटाम‍िन डी पाए जाते हैं ज‍िससे हेयरफॉल की श‍िकायत दूर होती है, बादाम का तेल बालों को नैचुरल चमक देता है और बालों में नमी बनाए रखने में मदद करता है। ठंड के द‍िनों में बादाम का तेल लगाने से डैंड्रफ की समस्‍या नहीं होती। अगर आपको लंबे बाल चाह‍िए तो भी आप बादाम के तेल का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। बादाम का तेल आपके बालों में नैचुरल कंडीशनर का काम भी करता है क्‍योंक‍ि इसमें व‍िटाम‍िन बी2, व‍िटाम‍िन बी6 जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। आप इसे क‍िसी अन्‍य एसेंश‍ियल ऑयल के साथ म‍िक्‍स करके भी लगा सकते हैं।

जैतून का तेल

आप ठंड के द‍िनों में जैतून का तेल भी बालों पर लगा सकते हैं। इसके ल‍िए आप तेल को हल्‍का गुनगुना करें और फि‍र स्‍कैल्‍प पर एप्‍लाई करें। जैतून के तेल से बालों को पोषण म‍िलता है, बाल मुलायम रहते हैं, स्‍कैल्‍प के ब्‍लड सर्कुलेशन के ल‍िए भी जैतून का तेल फायदेमंद होता है। जैतून के तेल से बाल झड़ने की समस्‍या भी दूर होती है और डैंड्रफ की समस्‍या, स्‍कैल्‍प में खुजली की समस्‍या से भी न‍िजात म‍िलता है। कई लोगों को ऐसा लगता है कि तेल को पूरी रात या देर तक लगाए रहने की जरूरत होती है जबक‍ि ऐसा नहीं है, आप तेल को नहाने से एक घंटा या आधा घंटा पहले लगाएं तो भी बालों को उतना ही पोषण म‍िलेगा। ज्‍यादा देर तेल को लगाए रखने से बाल ज्‍यादा हेल्‍दी बनेंगे ये केवल एक तरह का म‍िथ है।

आंवले का तेल

आप ठंड के दि‍नों में आंवला का फायदा उठाना न भूलें। आंवला केवल ठंड के सीज़न में आता है और ये बालों के ल‍िए एक महत्‍वपूर्ण हर्ब है। इसकी मदद से आप बालों में हेयरफॉल, रूसी, पतले बाल, सफेद बाल आद‍ि समस्‍याओं से बच सकते हैं। आंवला को खाना और स‍िर पर तेल की तरह एप्‍लाई करना दोनों ही तरीके फायदेमंद है। अगर आप बालों में चंपी करने के ल‍िए कोई तेल ढूंढ रहे हैं तो आंवला तेल को न भूलें। आंवला तेल को आप मेहंदी में म‍िलाकर भी बालों पर लगाएंगे तो बालों को पोषण म‍िलेगा। आप घर में भी आंवला तेल को तैयार कर सकते हैं।

नारियल का तेल

ठंड के द‍िनों में आप नार‍ियल का तेल लगाकर भी बालों की चंपी कर सकते हैं। ठंड के द‍िनों में रूसी की समस्‍या हो जाती है ज‍िसे दूर करने के ल‍िए नार‍ियल का तेल भी एक अच्‍छा व‍िकल्‍प है। आप नार‍ियल के तेल को हल्‍का गुनगुना करके स‍िर पर लगाएंगे तो बाल मुलायम होंगे। आप नार‍ियल के तेल का मास्‍क बनाकर भी ठंड के द‍िनों में स‍िर पर लगाएं। नारिल केक तेल में आयरन, पोटैश‍ियम जैसे जरूरी तत्‍व पाए जाते हैं जो आपके बाल को हेल्‍दी रखने का काम करते हैं और बालों की चमक बनी रहती है। नार‍ियल के तेल में सैचुरेटेड फैट पाया जाता है ज‍िससे बालों का झड़ना कम होता है। अगर आपके सफेद बाल हैं तो भी आपको नार‍ियल का तेल लगाना चाह‍िए, नार‍ियल के तेल को लगाने से बालों को पोषण म‍िलता है और अन्‍य बालों को सफेद होने से रोका जा सकता है।

त‍िल का तेल

ठंड के द‍िनों में आप तिल का तेल भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। त‍िल का तेल इस्‍तेमाल करने से बाल चमकदार बनते हैं। अगर आप हेयर कलर का इस्‍तेमाल करते हैं तो आप जोजोबा ऑयल या अरंडी के तेल का इस्‍तेमाल भी कर सकते हैं। इन तेलों से रूखे बाल को र‍िपेयर क‍िया जा सकता है। कुछ लोग स‍िर में ज्‍यादा तेल लगा लेते हैं जि‍सके कारण उन्‍हें ज्‍यादा शैम्‍पू का इस्‍तेमाल करते तेल को स‍िर से न‍िकालना पड़ता है इससे बेहतर है आप उतना ही तेल लगाएं ज‍ितना आपका स्‍कैल्‍प आसानी से होल्‍ड कर पाए। आप तिल के तेल में भ्र‍िंगराज ऑयल या श‍िकाकाई ऑयल म‍िलाकर भी लगा सकते हैं, इससे आपको डबल फायदा म‍िलेगा।

ठंड के द‍िनों में बालों को चंपी करने का सही तरीका

– तेल को गुनगुना करें और बाल पर एप्‍लाई करें, आप तेल को धूप में रखकर भी गरम कर सकते हैं।

– तेल को स्‍कैल्‍प पर लगाते समय आपको उंगुलि‍यों से प्रेशर देना है और सर्कुलर मोशन में उंगल‍ियों को घुमाना है।

– आपको इस बात का ध्‍यान रखना है मसाज करने के ल‍िए आप ज्‍यादा तेल न लगाएं, इसकी जरूरत नहीं होती है।

– मसाज करते समय उंगलियों का सही मूवमेंट जरूरी है ज‍िससे स्‍कैल्‍प में ब्‍लड सर्कुलेशन बेहतर ढंग से हो सके।

– स्‍कैल्‍प को अच्‍छी तरह से मसाज करने के बाद आपको गरम पानी में तौल‍िया भ‍िगोकर बालों पर लपेट लेना है।

– बालों में साफ और गरम पानी का तौल‍िए लपेटने से स्‍कैल्‍प के रोमछ‍िद्र खुल जाएंगे और पोषण स्‍कैल्‍प के अंदर तक जाएगा।

Tags: Beauty tipsbeauty tips in hindihair care tipshair in winter
Previous Post

वैलेंटाइन डे पर ट्राई करें ये ट्रेंडी मेकअप टिप्स, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

Next Post

पाचन से लेकर खराब गले तक हर समस्या का समाधान है अदरक में

Writer D

Writer D

Related Posts

cigarette
फैशन/शैली

जाने सिगरेट के धुएं का बॉडी पर क्या होता है असर

22/05/2022
coconut water
फैशन/शैली

हाई ब्लड प्रेशर से हैं परेशान तो रोजाना पिएं नारियल पानी

22/05/2022
सरदर्द
फैशन/शैली

सरदर्द है तो हो जाएं सावधान, इन चीज़ों से भी होता है माइग्रेन

22/05/2022
yawning
फैशन/शैली

जम्हाई लेने के होते है ये फायदें, जानकर चौंक जायेंगे

22/05/2022
Skin Care Tips
फैशन/शैली

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

21/05/2022
Next Post
benefits of ginger

पाचन से लेकर खराब गले तक हर समस्या का समाधान है अदरक में

यह भी पढ़ें

नेचुरल चीज़ों का करें इस्तेमाल

बढ़ती उम्र के असर को थामने का काम करती हैं ये नेचुरल चीज़ों

27/08/2021

Sample Page of Endorsement from Boss

01/04/2019
बीएसएससी

बिहार कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा 2014 के लिए बढ़ी आवेदन की तारीख

26/03/2020
Facebook Twitter Youtube
24 GhanteOnline |  News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

24ghanteonline.com is India’s one of the leading Hindi News Portal (हिंदी न्यूज़ पोर्टल). We have our corporate office at Lucknow, Uttar Pradesh.

cigarette

जाने सिगरेट के धुएं का बॉडी पर क्या होता है असर

22/05/2022
coconut water

हाई ब्लड प्रेशर से हैं परेशान तो रोजाना पिएं नारियल पानी

22/05/2022
सरदर्द

सरदर्द है तो हो जाएं सावधान, इन चीज़ों से भी होता है माइग्रेन

22/05/2022
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • Big News
  • About Us
  • Privacy Policy
    • Corrections Policy
  • Contact us

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • गैजेट्स

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version