Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

36 साल के जोकोविच विम्बलडन जीतकर रचेंगे नया इतिहास, अल्कारेज से होगा मुकाबला

Novak Djokovic

Novak Djokovic

सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) विम्बलडन चैम्पियनशिप 2024 में पुरुष सिंगल्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। शुक्रवार (13 जुलाई) को लंदन में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविच ने 25वीं सीड इटली के लोरेंजो मुसेट्टी को सीधे सेटों में 6-4, 7,6 (2), 6-4 से हराया। अब रविवार (14 जुलाई) को होने वाले फाइनल मुकाबले में जोकोविच का सामना तीसरी वरीयता प्राप्त स्पेन के कार्लोस अल्कारेज से होगा।

कार्लोस अल्कारेज ने पुरुष सिंगल्स के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में रूस के डेनियल मेदवेदेव को 6-7, 6-3, 6-4, 6-4 से हराया था। मेदवेदेव मौजूदा विम्बलडन चैम्पियन हैं। अल्कारेज ने पिछले साल नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) को हराकर खिताब जीता था। अब जोकोविच का लक्ष्य सेंटर कोर्ट पर मिली उस हार का बदला चुकता करने पर होगा।

36 साल के जोकोविच (Novak Djokovic)  यदि फाइनल मुकाबला जीतते हैं तो वो वह टेनिस इतिहास में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीतने के मामले में मार्गरेट कोर्ट से आगे निकल जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया की मार्गरेट कोर्ट ने भी 24 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स टाइटल जीते थे, लेकिन इनमें से 13 खिताब ओपन ऐरा से पहले आए थे। टेनिस में ओपन ऐरा की शुरुआत साल 1968 में हुई थी। नोवाक जोकोविच अपने टेनिस करियर का 37वां ग्रैंड स्लैम सिंगल्स फाइनल खेलने जा रहे, जो ओपन युग में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक है। वह स्विट्जरलैंड के दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर और स्पेनिश स्टार राफेल नडाल को काफी पीछे छोड़ चुके हैं।

सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम फाइनल (पुरुष सिंगल्स)

37- नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic)
31- रोजर फेडरर
30- राफेल नडाल
19- इवान लेंडल
18- पीट सम्प्रास

सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम (पुरुष सिंगल्स)

1. नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) (सर्बिया )- 24 (ऑस्ट्रेलियन-10, फ्रेंच-3, विम्बलडन-7, यूएस-4)।
2. राफेल नडाल (स्पेन)- 22 (ऑस्ट्रेलियन-2, फ्रेंच-14, विम्बलडन-2, यूएस-4)

बस और कार की भीषण भिड़ंत, 25 बाराती घायल; 10 की हालत गंभीर

3. रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड)- 20 (ऑस्ट्रेलियन-6, फ्रेंच-1, विम्बलडन-8, यूएस-5)
4. पीट सैम्प्रास (अमेरिका)-14 (ऑस्ट्रेलियन-2, फ्रेंच-0, विम्बलडन-7, यूएस-5)

Exit mobile version