• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उपन्यासकार सुरेंद्र मोहन पाठक ने Mirzapur 2 के मेकर्स को भेजा नोटिस

Desk by Desk
31/10/2020
in ख़ास खबर, मनोरंजन
0
Amazon prime web series

मिर्जापुर 2

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| अमेजन प्राइम की वेब सीरीज ‘मिर्जापुर-2’ एक और विवाद में घिर गई है। हिंदी के मशहूर उपन्यासकार सुरेंद्र मोहन पाठक ने सीरीज के कंटेंट पर सवाल उठाया है। उनका आरोप है कि सीरीज ने उनकी छवि खराब करने की कोशिश की है। मिर्जापुर के एक सीन में उनके लिखे उपन्यास ‘धब्बा’ के कंटेंट को गलत तरीके से पेश किया गया है।

उनके द्वारा भेजे गए नोटिस में कहा गया है, “मिर्जापुर 2 के एक सीन में किरदार सत्यानंद त्रिपाठी हिंदी का जो उपन्यास पढ़ रहे हैं ‘धब्बा’ वह उनका है, जो 2010 में प्रकाशित हुआ था। लेकिन इस पात्र ने जो कुछ भी कहा है वह उनके लिखे उपन्यास ‘धब्बा’ में है ही नहीं। संवाद के तौर पर जो कुछ भी उस पात्र ने बोला है वह सिवाय पॉर्न के और कुछ नहीं हो सकता।”

उपन्यासकार सुरेंद्र मोहन पाठक ने आगे लिखा, “सीरीज में सत्यानंद त्रिपाठी उपन्यास पढ़कर बलदेव राज नाम का जिक्र कर रहे हैं, लेकिन बलदेव राज नाम का ऐसा कोई पात्र मेरे उपन्यास में नहीं है”। उन्होंने कहा है कि उस सीन को सीरीज से तत्काल हटाया जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो उन्हें मजबूरन सीरीज के लेखकों, निर्माताओं और अभिनेता के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू करनी पड़ेगी।

‘साथ निभाना साथिया 2’ से क्या खत्म हुआ ‘कोकिलाबेन’ का सफर?

दरअसल, एपिसोड 3 में दिखाए गए इस सीन में सत्यानंद त्रिपाठी किताब पढ़ रहें होते हैं और जैसे ही उनकी बहू आती है वह झटके से उसे छिपाने की कोशिश करते नजर आते हैं। यह पहली बार नहीं है जब मिर्जापुर-2 विवादों में है। इससे पहले, मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इसकी शिकायत की थी। उन्होंने कहा था कि इस वेब सीरीज से मिर्जापुर को बदनाम करने की कोशिश की गई है। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी सीरीज को अश्लील और मिर्जापुर की छवि खराब करने वाला बताया है।

मिर्जापुर 2 में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, अली फजल, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, हर्षिता गौर, विजय वर्मा, ईशा तलवार और प्रियांशु पैनयुली मुख्य भूमिका में हैं। करण अंशुमन और पुनीत कृष्णा ने इसे निर्देशित किया है और प्रोडक्शन का कार्यभार रितेश सिद्धवानी और फरहान अख्तर ने संभाला है।

Tags: Ali FazalAmazon prime web seriesAnupriya Pateldhabbadivyendu sharmafarhan akhtarharshita gaurisha talwarkaran anshumanManoj Tiwarimirzapur 2Pankaj tripathipriyanshuRasika Duggalshweta tripathisurendra mohan pathakvijay vermaअमेजन प्राइम वेब सीरीजअली फजलईशा तलवारकरण अंशुमनदिव्येंदु शर्माधब्बापंकज त्रिपाठीपुनीत कृष्णाप्रियांशु पैनयुलीफरहान अख्तरमिर्जापुर 2रसीका दुग्गलरितेश सिद्धवानीविजय वर्माश्वेता त्रिपाठीसुरेंद्र मोहन पाठकहर्षिता गौर
Previous Post

कमल हासन ने फिल्म हे राम से काट दिया था नवाजुद्दीन सिद्दीकी का रोल

Next Post

प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन, मुलायम सिंह परिवार में शोक की लहर

13/05/2026
Katrina Kaif
मनोरंजन

कैटरीना कैफ ने फैंस को दिखाया बेटे की झलक, शेयर किया ये प्यारा सा पोस्ट

11/05/2026
Tell this lovely poem to your mother on Mother's Day, mother will be happy
Main Slider

Mother’s Day पर अपनी माँ को सुनाए ये प्यारी कविता माँ हो जाएंगी खुश

10/05/2026
Filaria
Main Slider

फाइलेरिया बना सकता है जिन्दगी भर के लिए दिव्यांग

09/05/2026
Must eat seasonal vegetable 'Masala Jackfruit' Know the recipe
Main Slider

जरूर खाए मौसमी सब्जी ‘मसाला कटहल’ जानिए विधि

07/05/2026
Next Post

प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट

यह भी पढ़ें

ओपी श्रीवास्तव op shrivastav

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बने ओपी श्रीवास्तव, कायस्थ समाज में खुशी की लहर

11/03/2021
Arvind Kejriwal

दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा ऐलान, इस उम्र के बुजुर्गों का होगा होगा इलाज

18/12/2024

डॉ. अदिति सिंह के सिर सजा मिसेज यूपी क्वीन का ताज

21/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version