Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

28 नवंबर राशिफल : आज इन राशिवालों को मिलने वाला है विशेष लाभ

मेष- आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज किसी विदेशी कंपनी से आपकी साझेदारी हो सकती है। इसका लाभ आपको आने वाले समय में मिलेगा।

वृष- आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया वाला रहेगा। आज किसी मेहमान के घर आने का योग है। दांपत्य जीवन के रिश्तों में थोड़ी अनबन हो सकती है।

मिथुन- आज आपका लोगों के बीच मान सम्मान बढ़ेगा। आज किसी रिश्तेदार के घर घूमने जा सकते हैं। माता-पिता के आशिर्वाद से आज जो भी काम शुरू करेंगे, जरुर पूरे होंगे।

कर्क- आज आपका दिन सामान्य लाभ देने वाला रहेगा। आज किसी के मामलों में दखल देने से बचें। आज किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा ना लगाएं।

सिंह- आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। नौकरी के मामलों में आप बेहद व्यावहारिक भी रहेंगे। आप हर समस्या से आसानी से निपट लेंगे। आज आपके ज्यादातर अधूरे काम पूरे हो जाएंगे।

कन्या- आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आप सबसे पहले खुद के कामों का निपटारा करेंगे। आप के सभी रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे।

तुला- आज पूरा दिन तरो-ताजा महसूस करेंगे। आपके कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा भी होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपका मन उमंग से भरा रहेगा। अपने आप को सही साबित करने में आज आपको मुश्किल नहीं होगी।

धनु- आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज कोर्ट-कचहरी के कामों का निपटारा तुरंत हो जाएगा। किसी सरकारी वकील का सहयोग भी आपको मिलेगा।

मकर- आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज विद्यार्थियों को विदेश में शिक्षा ग्रहण करने जाने के लिए दिन बहुत अच्छा है। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

कुंभ- आज आपका दिन बीते दिनों से काफी अच्छा रहने वाला है। आज का दिन अपनी मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का है। माता-पिता के साथ घूमने जा सकते हैं।

मीन- आज आपका दिन पहले से अच्छा रहेगा। आज जो भी काम शुरू करेंगे वो निश्चित समय पर पूरा होगा। आज करियर से संबंधित नए अवसर आपको मिल सकते हैं।

Exit mobile version