• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब खाना पकाने के तेल से उड़ान भरेगी फ्लाइट, हवाई यात्रा में नई क्रांति की तैयारी

Writer D by Writer D
17/08/2025
in Main Slider, Business
0
airplanes

Now airplanes will fly using cooking oil

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अब तक जिस तेल का इस्तेमाल रसोई में होता था, वही तेल जल्द ही हवाई जहाज़ (Airplanes) को उड़ाने में काम आएगा। वैज्ञानिकों और एविएशन कंपनियों ने मिलकर एक ऐसा सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF तैयार किया है, जो खाना पकाने में इस्तेमाल हो चुके तेल से बनाया जा रहा है।

भारत ने हवाई ईंधन के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) की हरियाणा स्थित पानीपत रिफाइनरी को इस्तेमाल किए गए खाना पकाने के तेल से सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) बनाने का आईएससीसी कॉर्सिया सर्टिफिकेशन मिल गया है। यह प्रमाणपत्र अंतरराष्ट्रीय विमानन में कार्बन उत्सर्जन घटाने के लिए तैयार किया गया है।

कंपनी के चेयरमैन अरविंदर सिंह साहनी ने बताया कि यह उपलब्धि हासिल करने वाली IOC देश की पहली कंपनी है। इस रिफाइनरी से चालू साल के अंत तक सालाना 35,000 टन SAF का उत्पादन शुरू हो जाएगा। यह उत्पादन वर्ष 2027 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अनिवार्य किए गए 1% SAF मिश्रण की मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त होगा।

कैसे बनेगा ईंधन

IOC होटल चेन, रेस्टोरेंट और स्नैक्स उद्योगों से इस्तेमाल किया हुआ तेल एकत्र करेगी। इसे पानीपत रिफाइनरी भेजा जाएगा, जहां से इसे प्रोसेस करके SAF बनाया जाएगा। बड़ी चेन से तेल इकट्ठा करना आसान होगा, लेकिन छोटे उपभोक्ताओं और घरों से तेल जुटाने के लिए नई व्यवस्था करनी होगी।

गुजरात में नया प्लांट

IOC ने गुजरात की कोयाली रिफाइनरी में ब्यूटाइल एक्रिलेट (BA) उत्पादन के लिए ₹5,000 करोड़ का प्लांट भी शुरू किया है। यह प्लांट सालाना 1.5 लाख टन क्षमता का होगा और इससे देश में आयात पर निर्भरता घटेगी। पेंट उद्योग की 80–90% ज़रूरतें अब घरेलू उत्पादन से पूरी हो सकेंगी।

ग्रीन हाइड्रोजन पर फोकस

साहनी ने बताया कि कंपनी ने पानीपत रिफाइनरी में 10,000 टन सालाना क्षमता वाला ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट स्थापित करने के लिए L\&T को टेंडर दिया है। यह 27 महीनों में तैयार होगा। ग्रीन हाइड्रोजन केवल जल वाष्प उत्सर्जित करता है, जिससे यह कोयला और तेल की तुलना में पूरी तरह स्वच्छ ऊर्जा स्रोत बन जाता है।

टिकाऊ ऊर्जा की दिशा में कदम

IOC पहले से ही 2G एथनॉल, बायो-डीजल, फ्यूल सेल और ऊर्जा भंडारण समाधानो पर काम कर रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में अपेक्षाकृत सस्ती सौर और पवन ऊर्जा उपलब्ध होने के कारण ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन की लागत कम बनी हुई है।

यह कदम भारत को न केवल ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर ले जाएगा, बल्कि आने वाले समय में देश को वैश्विक विमानन क्षेत्र में पर्यावरण हितैषी ईंधन का अग्रणी सप्लायर भी बना सकता है।

 

Tags: Business News
Previous Post

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला लौटे भारत, CM रेखा गुप्ता ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

Next Post

धरती की कंपन से मचा हड़कंप, आया इतनी तीव्रता का भूकंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Kapal Kriya
Main Slider

अंतिम संस्कार के दौरान न करें ये काम, वरना हो जाएगा अनर्थ

03/02/2026
Tomato Garlic Chutney
Main Slider

किसी भी खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए परफेक्ट ये चटनी

03/02/2026
face cleanser
फैशन/शैली

इस चीज के इस्तेमाल से बनी रहेंगी फेस की चमक

03/02/2026
salt
Main Slider

ज्यादा नमक ने बिगाड़ दिया है सब्जी का स्वाद, तो ऐसे करें ठीक

03/02/2026
Neem
धर्म

इन पत्तियों से दूर होगी जीवन से कंगाली, खुशियों का होगा आगमन

03/02/2026
Next Post
Earthquake

धरती की कंपन से मचा हड़कंप, आया इतनी तीव्रता का भूकंप

यह भी पढ़ें

Udyami Mitra

उप्र में उद्यमी मित्र की चयन प्रक्रिया शुरू, 16 अप्रैल को आएगा परीक्षा का परिणाम

13/04/2023

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से मिल सकती है राहत, सीएम योगी ने बुलाई अहम बैठक

28/10/2021
CM Yogi

SC-ST-OBC स्कॉलरशिप में लापरवाही पर सीएम योगी की सख्त कार्रवाई, इन अधिकारियों पर गिरेगी गाज

03/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version