• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब शिवपाल चाचा के आने से सब ठीक हो गया : अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
17/02/2022
in चुनाव 2022, इटावा, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
akhilesh

akhilesh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulaaym Singh) जनपद की तीनों विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के लिए जन समर्थन मांगने के लिए विजय रथ यात्रा लेकर इटावा पहुंचे। विजय रथ में अखिलेश यादव अपने चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) भी नजर आए। विजय रथ यात्रा के दौरान अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीते दो चरणों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की पूरी गर्मी जनता ने निकाल दी है और अगले दो चरणों में भाजपा उत्तर प्रदेश से साफ होने वाली है।

विजयरथ यात्रा में सवार प्रसपा अध्यक्ष और अखिलेश के चाचा शिवपाल सिंह यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश से हटाने की जरूरत है क्योंकि इनकी नीतियों और गलत फैसलों के कारण लोग परेशान हुए हैं। जिससे लोगों का काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने लोगों से अपील की कि साइकिल के बटन पर इतना वोट डालना कि भाजपा के तीनों विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो जाएं।

दो चरणों में ठंडे पड़ गये हैं भाजपाई, तीसरे चरण में हो जायेंगे सुन्न : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने रथ यात्रा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव समेत गठबंधन के सभी दलों को बहुत-बहुत बधाई। इस यात्रा में हजारों लोगों की भीड़ देखकर अखिलेश यादव खुश दिखाई पड़े। उन्होंने कहा कि युवाओं का जोश बदलाव का जोश है और यूपी में परिवर्तन की हवा चल रही है। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी का चुनाव में सफाया होना है। उन्होंने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे बाबा मुख्यमंत्री कह रहे थे कि मई-जून में सब की गर्मी निकाल देंगे। पहले चरण के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही ठंडे पड़ गए और दूसरे चरण में हालत खस्ता हो गई। ऐसे में तीसरे और चौथे चरण में तो वे चुपचाप बैठ जाएंगे। जनता ने इनकी गर्मी निकालनी शुरू कर दी है।

भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि झूठ बोलने वाली भाजपा ने लोगों से वादा किया था कि हवाई चप्पल वाले हवाई जहाज में चलेंगे। भाजपा ने लोगों के साथ छल किया है जिसका बदला अब जनता ले रही है। उन्होंने भाजपा के द्वारा बैठे हुए लैपटॉप स्मार्टफोन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हमारे बाबाजी मुख्यमंत्री ने स्मार्टफोन बांटे, लैपटॉप बांटे, लेकिन बाबा जी को ना तो लैपटॉप चलाना आता है और ना ही स्मार्ट फोन। उन्होंने कोरोना काल में यूपी में लाखों लोग मार दिए। उन्होंने लोगों से वादा किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने का प्रयास करेंगे और यूपी में तीन सौ यूनिट बिजली फ्री लोगों को देंगे। उन्होंने कहा कि हमारे बिजली फ्री वाले वादे को देखकर भारतीय जनता पार्टी की बिजली गुल हो गई है।

सपा ने जब से 300 यूनिट बिजली फ्री का वादा किया, भाजपा का फ्यूज उड़ गया : अखिलेश यादव

लंबे समय से नाराज होकर नया राजनीतिक दल बना चुके अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव भी इस यात्रा में उनके साथ रख के छत पर सवार दिखाई पड़े। इस बात पर खुश होकर अखिलेश ने कहा कि आज कितना अच्छा दिन है कि नेता जी भी साथ में हैं और चाचा जी के आने से मामला सब ठीक हो गया है। उससे बड़ी बात यह है कि चाचा जी साइकिल से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इटावा की पहचान नेताजी और समाजवादी पार्टी ने बनाई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के तीनों विधानसभा प्रत्याशियों को वोट देकर समाजवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत से जिताने का काम करें। यह रथ यात्रा देर शाम छह बजे से इटावा के टैक्सी टेंपल तिराहा पचरा अकाल गंज चौराहा नगर पालिका चौराहा नौरंगाबाद और शास्त्री चौराहा होते हुए पूरे शहर में निकली।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

पुलिस के जवानो को बदतमीज कहने का जवाब दे अखिलेश : केशव मौर्य

Next Post

एसटीएफ ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

नंदा राजजात और 2027 कुंभ की तैयारी पर CM धामी का फोकस

19/05/2026
Bageshwar
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी की सोच है कि विकास की रोशनी प्रदेश के अंतिम छोर तक पहुंचे: डॉ. आर. राजेश कुमार

19/05/2026
CM Dhami
राजनीति

उत्तराखंड के 13 जिलों को ₹1018 करोड़ की सौगात, जिला योजना के लिए धामी सरकार ने जारी किया बजट

19/05/2026
Vladimir Putin
Main Slider

रूसी राष्ट्रपति पुतिन सितंबर में आएंगे भारत: BRICS शिखर सम्मेलन 2026 में होंगे शामिल

19/05/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल को किया 6 माह के लिए जिला बदर

19/05/2026
Next Post

एसटीएफ ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

मोहसिन रजा Mohsin Raza

हम कब कह रहे हैं कि बॉलीवुड ले जा रहे हैं : मोहसिन रजा

02/12/2020
रेणु देवी

बीजेपी विधायक रेणु देवी होंगी बिहार की पहली महिला डिप्टी सीएम

16/11/2020
arrested

अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता, 17 गिरफ्तार

03/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version