Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अब भदोही में दलित किशोरी से दरिंदगी, सिर कुचलकर हत्या, पुलिस ने जताई रेप की आशंका

Rape charges

रेप का आरोप

भदोही। यूपी में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध की बाढ़ सी आ गई है। एक के बाद एक लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं। हाथरस मामले को लेकर पूरे देश में उबाल है। वहीं बलरामपुर की घटना भी शर्मसार करने वाली है।

इसी बीच भदोही जिले से एक दलित किशोरी के साथ दरिंदंगी की खबर सामने आई है। जिले के गोपीगंज इलाके में एक 14 साल की दलित किशोरी की सिर कुचलकर नृशंस हत्या कर दी गई है। मामले में रेप की आशंका जताई जा रही है।

बता दें कि भदोही जिले में गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय दलित किशोरी गुरुवार को दोपहर अचेतावस्था में घर से कुछ दूर स्थित बाजरे के खेत में मिली। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बेटी की रेप के बाद हत्या करने की बात कही। उसके सिर को बुरी तरह कुचला गया था, जबकि शरीर से कपड़े गायब थे। उधर, घटना की जानकारी के बाद मौके एसपी रामबदन सिंह व कुछ देर बाद आईजी पीयूष बरनवाल पहुंचे। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

झांसी : नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म के आरोपी चाचा ने लगाई फांसी, पीड़िता गर्भवती

किशोरी दिन में करीब एक बजे शौच के लिए खेत की ओर गई थी। करीब घंटे भर बाद उसके वापस न आने पर परिजनों को चिंता हुई। आसपास तलाश करने पर घर से कुछ दूर स्थित बाजरे के खेत में वह लहूलुहान अचेतावस्था में मिली।

उसे गोपीगंज नगर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को मिलने के बाद मौके पर क्राइम ब्रांच, थाने व यूपी-112 के जवान पहुंचे।

पाकिस्तान ने कुपवाड़ा में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, दो जवान शहीद और चार घायल

पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बताया कि किशोरी शौच को गई थी। उसकी निर्मम हत्या की गई है। हत्या का कारण दुराचार प्रतीत हो रहा है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण पता चल पाएगा। क्राइम ब्रांच व पुलिस की टीम लगा दी गई है। जल्द ही प्रकरण का खुलासा कर दिया जाएगा। उधर, मृत किशोरी की मां ने भी बेटी की रेप के बाद हत्या की बात कही है।

Exit mobile version