• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब बालकनी में कपड़े सुखाना पड़ेगा भारी, इन कामों पर भी लगी पाबंदी

Writer D by Writer D
28/12/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दुबई की नगरपालिका ने अपने नागरिकों के लिए कुछ ऐसे नियम लागू किए हैं जो शायद भारत के लोगों को अजीबोगरीब लगें। दुबई में अगर किसी ने अपनी बाल्कनी में कपड़े सुखाए तो उसे जुर्माना भरना पड़ेगा। इतना ही नहीं, अगर दुबई के लोगों ने अपनी बाल्कनी में खड़े होकर सिगरेट पीते हुए उसकी राख बाल्कनी से नीचे गिराई तो भी भारी जुर्माना भरना पड़ेगा।

नगरपालिका का कहना है कि ऐसे कदम शहर को साफ और सुंदर बनाए रखने के लिए उठाए जा रहे हैं। नगरपालिका ने लोगों से आग्रह किया है कि वो अपने अपार्टमेंट की बाल्कनी का ‘दुरुपयोग’ न करें।’ दुबई की नगरपालिका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से लोगों को सूचित किया कि वो ऐसे काम न करें जिससे उनकी बाल्कनी भद्दी लगे और एक मुद्दा बन जाए।

नगरपालिका ने अपने एक ट्वीट में लिखा, ‘पर्यावरण की आवश्यकताओं और मानकों के बारे में समुदाय की जागरूकता बढ़ाने के लिए दुबई नगरपालिका सभी संयुक्त अरब अमीरात के निवासियों से शहर के सौंदर्य और सभ्य स्वरूप को बिगाड़ने से बचने का आग्रह करती है।’

दुबई नगरपालिका ने अपने ट्वीट में बालकनी के उन ‘दुरुपयोगों’ की जानकारी दी है जिसपर जुर्माना लगाया जाएगा। इनमें शामिल हैं-

-बालकनी में या खिड़की पर कपड़े सुखाना।

-बची हुई सिगरेट या सिगरेट की राख को बालकनी से नीचे गिराना।

-बालकनी से कचरा नीचे फेंकना।

सपा-बसपा और कांग्रेस तीनों मिलकर आ जाएं तो भी कोई दिक्कत नहीं : शाह

-बालकनी धोते समय पानी का नीचे गिरना या एसी के पानी का नीचे टपकना।

-चिड़ियों को दाना खिलाने पर भी जुर्माना लगेगा क्योंकि वो अपनी गंदगी उसी जगह छोड़ जाते हैं जिससे जगह गंदी दिखने लगती है।

-बालकनी में सैटेलाइट डिश या किसी तरह का एंटीना लगाना।

नियम तोड़े तो देना होगा इतना जुर्माना

अगर किसी ने नगरपालिका के नए नियमों का उल्लंघन किया तो उसे 500 से लेकर 1,500 दिरहम तक देने पड़ सकते हैं। भारतीय रुपए के हिसाब से नियम तोड़ने वालों को 10 हजार से लेकर 30 हजार रुपए तक फाइन देना पड़ेगा।

Tags: # world newsdrying clothesdubaiinternational News
Previous Post

सपा-बसपा और कांग्रेस तीनों मिलकर आ जाएं तो भी कोई दिक्कत नहीं : शाह

Next Post

स्टार्टअप ‘पंखुड़ी’ की फाउंडर की हार्ट अटैक से मौत, 32 साल की आयु में ली अंतिम सांस

Writer D

Writer D

Related Posts

UP PET
Main Slider

UP PET रिजल्ट कब होगा जारी, यहां करें चेक

08/11/2025
Ravi Kishan-Tej Pratap
Main Slider

चुनाव के बीच एयरपोर्ट पर तेजप्रताप और रवि किशन की मुलाकात, सियासी अटकलें तेज

08/11/2025
PM Modi
Main Slider

कट्टा सरकार नहीं चाहिए…. सीतामढ़ी में PM मोदी की दहाड़

08/11/2025
PM Modi
Main Slider

पीएम मोदी ने काशी में आठ के मूलांक को बनाया खास

08/11/2025
PM Modi flagged off four new Vande Bharat trains from Kashi.
Main Slider

आस्था और विकास का संगम है वंदे भारत नेटवर्क: प्रधानमंत्री मोदी

08/11/2025
Next Post

स्टार्टअप 'पंखुड़ी' की फाउंडर की हार्ट अटैक से मौत, 32 साल की आयु में ली अंतिम सांस

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh

महाकुम्भ 2025: विदेशी सैलानियों को मिली भारतीय संस्कृति की नई ऊर्जा

13/02/2025
Indian team reached Sri Lanka, will remain in strict quarantine till July 1

भारतीय टीम पहुँची श्रीलंका, 1 जुलाई तक रहेगी सख्त क्वारंटाइन में

28/06/2021
Asia Cup

Asia Cup में बड़ा बदलाव, भारत-पाकिस्तान समेत बाकी मुकाबले यहां हुए शिफ्ट

04/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version