Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अब फैजाबाद कैंट हुआ ‘अयोध्या कैंट’, रक्षा मंत्री ने दी मंजूरी

Ayodhya Cantt

Ayodhya Cantt

अयोध्या। उत्तर प्रदेश में फैजाबाद कैंट का नाम बदल दिया गया है। अब इसे ‘अयोध्या कैंट’ (Ayodhya Cantt) के नाम से जाना जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फैजाबाद कैंट का नाम बदलकर अयोध्या कैंट (Ayodhya Cantt) करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बता दें, इससे पहले यूपी में फैजाबाद जिले का नाम अयोध्या और फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम अयोध्या कैंट किया जा चुका है। वहीं इलाहाबाद जिले और रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया गया था।

बता दें, प्रदेश में 2017 में जब भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ विधानसभा चुनाव जीता तो योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने। मुख्यमंत्री बनने के कुछ ही सालों में योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया। इस पर भाजपा ने तर्क दिया कि अयोध्या भगवान श्रीराम की जन्मस्थली है।

ऐसे में इसे फैजाबाद जिले के नाम से जाना, जाना ठकी नहीं है। पूरे विश्व में लोग भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या को जानते हैं। इसीलिए सरकार ने नाम बदलकर अयोध्या रख दिया।

मुलायम सिंह की तबीयत नाजुक, अखिलेश यादव अस्पताल में मौजूद

वहीं जिले का नाम बदलने के कुछ दिन बाद फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदलने की मांग उठने लगी। जिले के सांसद लल्लू सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रेल मंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इसको लेकर अनुरोध किया था। उन्होंने रेल मंत्री को पत्र लिखकर फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम चेंज करने की मांग की थी। सांसद की मांग पर रेल मंत्रालय ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट कर दिया।

Exit mobile version