Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अब मामला सम्मान का है, प्रसपा को मजबूत बनाना होगा : शिवपाल यादव

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा ने सोमवार बुंदेलखंड हृदय स्थली कहे जाने वाले झांसी जनपद प्रवेश किया। जालौन से सटे हुए मोंठ में पहुंचकर प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का जोरदार स्वागत हुआ। वहां एक सभा का भी आयोजन किया गया। जिसमें भारी भीड़ उमड़ी।

शिवपाल सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए गरौठा विधानसभा के लिए दीपेंद्र यादव को प्रसपा का प्रत्याशी घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी नेता जी के आशीर्वाद से बनी है। अब इसे मजबूत करने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि बीते साल 2020 में नेताजी के जन्मदिन पर उनका सम्मान करते हुए उन्होंने कहा था कि आप मुख्यमंत्री बनिए, हम सब आपके साथ है। लेकिन उन्होंने प्रस्ताव नहीं स्वीकार किया।

उन्होंने कहा कि अखिलेश को उनका सम्मान करना होगा। अब मामला सम्मान का है। अब वक्त आ गया है कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को मजबूत किया जाए। इसके लिए गरौठा विधानसभा क्षेत्र से हम दीपेंद्र को प्रत्याशी घोषित करते हैं। उन्होंने कहा कि किसान व नौजवान सभी मिलकर दीपेंद्र को जिताना।

नितिन अग्रवाल की जीत पर CM योगी बोले- सामने आ गई 2022 के चुनाव परिणाम की तस्वीर

इस रथ यात्रा का उद्देश्य प्रदेश में व्याप्त अव्यवस्थ, ध्वस्त कानून व्यवस्था, किसानों का शोषण, मजदूरों की समस्याएं और ऐसे तमाम कारण है। लेकिन कोई भी पार्टी आगे आकर जनता की आवाज को उठाने का काम नहीं कर रही थी। इसलिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को अपनी नैतिक जिम्मेदारी उठाते हुए सामाजिक परिवर्तन यात्रा निकालनी पड़ी।

मोंठ के बाद झांसी पहुंचने से पहले उनके तमाम स्थानों पर स्वागत की व्यवस्था थी। देर शाम तक उनका काफिला झांसी नगर में नहीं पहुंच सका। हालांकि उनका सोमवार की रात विश्राम झांसी सर्किट हाउस में ही प्रस्तावित है और सुबह वह मीडिया से रूबरू होंगे। इस अवसर पर उनके साथ बुंदेलखंड प्रभारी जेपी यादव व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version