Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

खुशी दुबे की मां नहीं बहन बनी कांग्रेस की प्रत्याशी, नामांकन के लिए पहुंची कलेक्ट्रेट

Khushi Dubey

Khushi Dubey

कानपुर। यूपी चुनाव में कांग्रेस ने ऐलान किया था कि कल्याणपुर विधानसभा सीट से खुशी दुबे की मां गायत्री को उम्मीदवार बनाया जाएगा। लेकिन अब गायत्री तिवारी चुनाव नहीं लड़ पाएंगी।

उनकी जगह नेहा दुबे को प्रत्याशी बनाया गया है। नेहा, खुशी दुबे की बहन हैं। वे नामांकन कराने कानपुर कलेक्ट्रेट पहुंच गईं हैं।

बताया जा रहा है कि गायत्री तिवारी का नाम मतदान सूची में नहीं है। उसी वजह से उनकी नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकती। अब ऐन वक्त पर कांग्रेस ने नेहा दुबे को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला ले लिया है।

अब जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस ने काफी पहले ही ये आश्वासन दिया था कि उनकी तरफ से खुशी दुबे की मां को कल्याणपुर सीट से उम्मीदवार बनाया जाएगा।

Budget 2022: हीरा खरीदना होगा सस्ता, डिजिटल संपत्ति के ट्रांसफर पर लगेगा टैक्स

कांग्रेस को पूरी उम्मीद थी कि चुनाव में बिकरु कांड को उठा योगी सरकार को भी घेरा जाएगा और वोट भी लिए जाएंगे।

Exit mobile version