• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब नहीं रुलाएगा प्याज, जानें मोदी सरकार का प्लान

Writer D by Writer D
16/07/2022
in Business, Main Slider
0
onion

onion

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश में आम आदमी को महंगी प्याज (onion) ना रुलाये, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने इस बार पहले से बड़ी तैयारी कर ली है। साथ ही प्याज के स्टोरेज को बेहतर करने के लिए सरकार अब छात्र, रिसर्चर्स और स्टार्टअप के साथ मिलकर काम कर रही है।

बनाया 2.5 लाख टन का बफर स्टॉक

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने जानकारी दी है कि केंद्र सरकार ने 2022-23 में बफर स्टॉक बनाने के लिए 2.50 लाख टन प्याज की रिकॉर्ड खरीद की है। ये 2021-22 में बनाए गए 2 लाख टन के बफर स्टॉक से अधिक है। नेफेड ने महाराष्ट्र, गुजरात और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में किसान उत्पादक संगठनों (FPO) और सीधे किसानों से ये खरीद की है।

भारत में प्याज की 65 प्रतिशत पैदावार रबी की फसल के दौरान होती है। ऐसे में सरकार बफर स्टॉक के लिए अप्रैल-जून के दौरान ही बड़ी खरीद करती है, ताकि अगस्त से दिसंबर के बीच जब बाजार में प्याज की उपलब्धता कम होती है, तब उसके दाम को बढ़ने से रोका जा सके। कीमतों को स्थिर रखने के लिए सरकार इसी बफर स्टॉक को जरूरत के समय खुले बाजार में रिलीज करती है।

प्याज (onion) स्टोरेज के लिए सरकार का ‘ग्रैंड चैलेंज’

प्याज धीरे-धीरे खराब होने वाली सब्जी है। कटाई के बाद इसके सूखने, वजन कम होने, सड़ने या अंकुरित होने से काफी नुकसान होता है। लेकिन अब सरकार इसके स्टोरेज को नई टेक्नोलॉजी से जोड़ना चाहती है, ताकि इसकी शेल्फ-लाइफ को और बढ़ाया जा सके।

Singapore Open: फाइनल में पहुंची पीवी सिंधु, साएना कावाकामी को दी शिकस्त

इसके लिए सरकार अब प्याज की शुरुआती प्रोसेसिंग और स्टोरेज के लिए नई टेक्नोलॉजी को डेवलप करने पर ध्यान दे रही है और इसके लिए उसने ग्रैंड चैलेंज की घोषणा की है। इस चैलेंज में अंडरग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर छात्रों के साथ-साथ रिसर्चर्स और स्टार्टअप कंपनियां भी शामिल हो सकती हैं। उन्हें बस करना इतना है कि वो प्याज की बर्बादी को रोकने के कुशल और किफायती उपाय विकसित करें।

Tags: Business NewsModi governmentOniononion storageprice of onion
Previous Post

Singapore Open: फाइनल में पहुंची पीवी सिंधु, साएना कावाकामी को दी शिकस्त

Next Post

अब चारबाग रेलवे स्टेशन के भीतर नमाज पढ़ने पर विवाद, हिंदू संगठन ने उठाया मुद्दा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

अब टीएमसी का खेल खत्म होगा और बंगाल का विकास शुरू होगा: सीएम योगी

20/04/2026
CM Dhami
Main Slider

यमकेश्वर भागवत कथा में धामी, बोले- धर्म और विकास साथ-साथ

20/04/2026
CM Yogi
Main Slider

स्वर्णभूमि बंगाल को कांग्रेस, वामपंथियों और टीएमसी ने बनाया कंगाल: मुख्यमंत्री

20/04/2026
Mahila Akrosh Rally
Main Slider

लखनऊ में कल बीजेपी निकालेगी महिला जन आक्रोश रैली, CM योगी करेंगे मार्च का नेतृत्व

20/04/2026
plane crashes
Main Slider

छत्तीसगढ़ में विमान हादसा: पहाड़ी से टकराकर प्लेन क्रैश, कई लोगों की मौत की आशंका

20/04/2026
Next Post
Charbagh railway station

अब चारबाग रेलवे स्टेशन के भीतर नमाज पढ़ने पर विवाद, हिंदू संगठन ने उठाया मुद्दा

यह भी पढ़ें

murder

पत्नी से नाजायज संबंध रखने वाले युवक की पति ने की हत्या

09/04/2022
Tube Well

ग्राउंडवॉटर चार्जिंग चेकडैमों के निर्माण से भूजल संरक्षण करेगी योगी सरकार

17/08/2023

प्रशांत भूषण ने SC में दाखिल की रिट याचिका, मांगा अपील करने का अधिकार

13/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version